Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा बोगी के अंदर का यह क्लिप, महिला बोली-‘मारेंगे तमाचा’, फिर बुजुर्ग ने कर दिया ये काम

    June 8, 2026

    CG: अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, पंजीकृत श्रमिकों के लिए वरदान है ये योजना, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

    June 8, 2026

    CG: पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

    June 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा, 25 करोड़ की चोरी के बाद बदलने वाला था प्लास्टिक सर्जरी करवाकर चेहरा…
    छत्तीसगढ़

    पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा, 25 करोड़ की चोरी के बाद बदलने वाला था प्लास्टिक सर्जरी करवाकर चेहरा…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई । दिल्ली पुलिस करोड़ों की चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने भिलाई पहुंची। जैसे ही दिल्ली पुलिस के मुंह से लोकेश श्रीवास का नाम निकला पुलिस चौंक गई। लोकेश दिल्ली ही नहीं भिलाई, बिलासपुर और दुर्ग जैसे जिलों में भी चोरी की कई वारदात कर चुका है।

    लोकेश इतना शातिर था कि दिल्ली में 25 करोड़ की (ज्वेलरी-कैश) चोरी के बाद प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपना चेहरा बदलने वाला था। उसके बाद वह बड़ी चोरी को अंजाम देने का प्लान बना रहा था, लेकिन भिलाई पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर स्मृति नगर भिलाई से उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने उसके पास चोरी के पैसों से खरीदी गई टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जब्त किया। इसके बाद बुधवार शाम पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड में लेकर दिल्ली चली गई।

    वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी को कोहका से किया गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

    वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी को कोहका से किया गिरफ्तार।

    कपड़ा दुकानों से 10 लाख कैश किए पार 

    वैशाली नगर थाना प्रभारी अमित अंदानी ने बताया कि 10 मार्च को दिल्ली पुलिस की टीम आई थी। पिछले महीने दिल्ली के चांदनी चौक में थोक कपड़ा दुकानों से 10 लाख कैश समेत लाखों रुपए के सामान की चोरी हुई थी।

    उस चोरी में जिस शख्स का फुटेज मिला उसका नाम लोकेश श्रीवास है।

    लोकेश पहली बार नहीं है जब दिल्ली में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसने इससे पहले भी दिल्ली के एक बड़े ज्वेलरी शॉप में 25 करोड़ रुपए की बड़ी चोरी की थी। उसमें भी करोड़ों के सोने के गहनों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

    जैसे ही वैशाली नगर पुलिस ने लोकेश श्रीवास का नाम सुना, उन्होंने दिल्ली पुलिस को आश्वस्त किया कि वे उसे गिरफ्तार कर उनके हवाले करेंगे। इसके बाद वैशाली नगर थाने की पुलिस की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ कोहका स्थित एक मकान में छापा और वहां से लोकेश को गिरफ्तार किया।

    लोकेश को गिरफ्तार करने के बाद वैशाली नगर थाने लाया गया। यहां उससे चोरी के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया।

    फिल्मी अंदाज में की थी ज्वेलरी शॉप में चोरी 

    लोकेश श्रीवास ने डेढ़ साल पहले साल 24-25 सितंबर 2023 को दिल्ली में एक ज्वेलरी शॉप से 25 करोड़ रुपए से अधिक की चोरी की थी। यह चोरी उसने फिल्मी अंदाज में की थी। वो पहले बगल की बिल्डिंग से ज्वेलरी शॉप की छत पर गया। जैसे ही रात हुई और शॉप बंद हुई वो छत का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा।

    इसके बाद उसने ज्वेलरी शॉप के स्ट्रॉन्ग रूम में इतना बड़ा होल किया कि उसमें एक साधारण इंसान नहीं निकल सकता। वह अंदर जाकर वहां से 30 किलो सोना और डायमंड ज्वेलरी के साथ नकदी रकम लेकर फरार हो गया।

    चोरी के दौरान उसने शॉप के अंदर 18 घंटे बिताए। बाद में सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान हुई और भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में एक मकान से उसे ज्वेलरी और नकदी रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। बाद में लोकेश जमानत पर छूट गया था।

    लोकेश छत्तीसगढ़ के कवर्धा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे भिलाई के स्मृति नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी आरोपी को इसी इलाके से पकड़ा गया था।

    Post Views: 490
    Bhilai breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS CG CRIME NEWS Cg news chhattisgarh Chhattisgarh Big news Crime Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news छतीसगढ़ दबंग राजधानी पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा भिलाई
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा बोगी के अंदर का यह क्लिप, महिला बोली-‘मारेंगे तमाचा’, फिर बुजुर्ग ने कर दिया ये काम

    June 8, 2026

    CG: अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, पंजीकृत श्रमिकों के लिए वरदान है ये योजना, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

    June 8, 2026

    CG: पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा बोगी के अंदर का यह क्लिप, महिला बोली-‘मारेंगे तमाचा’, फिर बुजुर्ग ने कर दिया ये काम

    By DabangJune 8, 20260

    नई दिल्ली :- सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो वायरल होते हैं। कई वीडियो…

    CG: अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, पंजीकृत श्रमिकों के लिए वरदान है ये योजना, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

    June 8, 2026

    CG: पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

    June 8, 2026

    CG: बदमाशों का कहर, ASI के बेटे पर चढ़ाई गाड़ी, पीछा करने वाले दोस्त को अगवा करके की पिटाई

    June 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.