Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे चार-पांच सितंबर को सिंगापुर का दौरा, होगी यह अहम डील…
    देश विदेश

    पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे चार-पांच सितंबर को सिंगापुर का दौरा, होगी यह अहम डील…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 3, 2024Updated:September 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगापुर यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने सोमवार (2 सितंबर, 2024) को कहा कि भारत-सिंगापुर के बीच एक गतिशील रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें साझा इतिहास और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं, जो दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं.

    प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के आमंत्रण पर चार-पांच सितंबर को सिंगापुर की यात्रा पर जाएंगे. इससे पहले उनका तीन-चार सितंबर को ब्रुनेई का दौरा करने का कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य सभी मौजूदा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है. विदेश मंत्रालय के सचिव (ईस्ट) जयदीप मजूमदार ने यहां प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और ब्रुनेई रक्षा क्षेत्र में एक संयुक्त कार्य समूह स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करीब छह साल बाद सिंगापुर की यात्रा करने वाले हैं.

    पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में सिंगापुर की यात्रा की थी. मजूमदार ने कहा कि सिंगापुर ने प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में उनकी यात्रा का स्वागत किया है. उन्होंने कहा, ‘यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब सिंगापुर में नए नेता ने सत्ता संभाली है और यह हमारे जीवंत द्विपक्षीय संबंधों के अगले चरण के लिए मंच तैयार करने का उपयुक्त समय है.’ उन्होंने कहा, ‘हमारे व्यापार और निवेश में लगातार वृद्धि देखी गई है, हमारे बीच मजबूत रक्षा सहयोग है और संस्कृति तथा शिक्षा क्षेत्र में आदान-प्रदान बढ़ रहा है.

    हमने भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज ढांचे के तहत अपनी साझेदारी के नए क्षेत्रों की पहचान की है.’ हाल में आयोजित दूसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय राउंडटेबल सम्मेलन में भारत के चार मंत्रियों ने भाग लिया था. उन्होंने कहा कि राउंडटेबल सम्मेलन के दौरान दोनों पक्षों के मंत्रियों ने नए महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की, जिन्हें हम सहयोग के भविष्य के क्षेत्रों के रूप में चिह्नित कर सकते हैं. मजूमदार ने कहा, ‘डिजिटलीकरण, सतत कौशल, स्वास्थ्य, उन्नत विनिर्माण और कनेक्टिविटी में सहयोग के कई नए, भविष्य के क्षेत्रों की पहचान की गई.

    प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान होने की संभावना है. ‘सिंगापुर दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) में भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और यह देश प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का एक प्रमुख स्रोत है. मजूमदार ने कहा कि सिंगापुर दुनिया भर में भारत का छठा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह 11.77 अरब अमरीकी डॉलर मूल्य का एफडीआई का सबसे बड़ा स्रोत था. उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि यह यात्रा (सिंगापुर की) सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगी.’

    विदेश मंत्रालय के सचिव ने कहा, ‘भारत-सिंगापुर संबंध पिछले 10-15 वर्षों की तुलना में और भी अधिक तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हम खाद्य सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर समेत द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने के अगले स्तर पर पहुंच गए हैं. ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां हमारे बीच बहुत समानताएं हैं.’ उन्होंने कहा कि सिंगापुर के लिए भारत में अपार अवसर हैं और भारत के लिए सिंगापुर में अनेक विकल्प मौजूद हैं, चाहे वह मूल्य श्रृंखला हो, डिजिटल प्रौद्योगिकी हो या सेमीकंडक्टर.

    प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान सिंगापुर में कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) और अन्य व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत होगी। उन्होंने कहा, ‘यह यात्रा हमारे राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर भी होगी, जिसे हम 2025 में मनाएंगे, तथा सिंगापुर के साथ यह हमारी रणनीतिक साझेदारी का दसवां वर्ष भी होगा.’ पीएम मोदी की ब्रुनेई यात्रा भारत के प्रधानमंत्री की उस देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. यह यात्रा भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक होगी.

    सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी तीन-चार सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर जाने वाले हैं. ब्रुनेई भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत के उसके दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से ब्रुनेई के साथ रक्षा सहयोग, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सहयोग, क्षमता निर्माण, संस्कृति के साथ-साथ लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित सभी मौजूदा क्षेत्रों में हमारा सहयोग और मजबूत होगा और नए क्षेत्रों में सहयोग के अवसर तलाशे जाएंगे

    Post Views: 705
    Amantran Bharat Bharat - Singapur breaking news Brunai Business Des - Vides Hindi Khabar Hindi News Jaydeep Majumdaar Karobar Larance Vong Latest Khabar Latest news Majumdaar PM Modi PMO Pradhan Mantri Narend Modi Raipur Singapur Today Today khabar Today news Videsh Mantralaye Videsh Yatra दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.