Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, ये है पूरा मामला

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पीएम मोदी का महाकुंभ दौरा रद्द, 5 फरवरी जाने वाले थे प्रयागराज
    उत्तरप्रदेश

    पीएम मोदी का महाकुंभ दौरा रद्द, 5 फरवरी जाने वाले थे प्रयागराज

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJanuary 31, 2025Updated:January 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज I महाकुंभ 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 फरवरी को जाने का कार्यक्रम था, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 5 फरवरी के बजाय किसी और दिन कुंभ स्नान के लिए जा सकते हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. इस बीच महाकुंभ में 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन हुए हादसे को लेकर यूपी सरकार ने सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं.

    इस हादसे में 30 श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेले में मची भगदड़ के बाद कई बदलाव किए हैं. महाकुंभ नगर को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है यानि किसी भी तरह के वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

    पीएम मोदी का दौरा क्यों टला?

    जानकारी के मुताबिक भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 फरवरी का दौरा टाला गया है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री किसी और दिन प्रयागराज आएंगे.

    भगदड़ के बाद एक्शन में यूपी सरकार

    • महाकुंभ क्षेत्र को पूरी तरह ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है.
    • सभी VIP और VVIP पास रद्द कर दिए गए हैं.
    • श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वन-वे रूट लागू किए गए हैं.
    • 4 फरवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.
    • संगम क्षेत्र में स्नान के बाद अधिक समय तक रुकने की अनुमति नहीं होगी.
    • कुंभ की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए ऑफिसर तैनात किए गए हैं.

    श्रद्धालुओं का उत्साह कायम

    महाकुंभ में हुए हादसे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है. 3 फरवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर ‘अमृत स्नान’ होने वाला है, जिसमें करीब 5 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा सकते हैं.

    30 जनवरी तक 28 करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर चुके थे, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. मेला प्रशासन ने जानकारी दी है कि 30 जनवरी सुबह 10 बजे तक साढ़े 28  करोड़ लोग गंगा स्नान कर चुके हैं. इसके अलावा महाकुंभ में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं.

    महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन

    योगी सरकार ने 29 जनवरी की भगदड़ की जांच के लिए एक तीन-सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है, जिसने तुरंत अपना काम शुरू कर दिया है. आयोग को अपनी जांच रिपोर्ट एक माह के भीतर राज्य सरकार को सौंपनी होगी, हालांकि आवश्यकतानुसार इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है. आयोग को निम्नलिखित बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी – उन कारणों एवं परिस्थितियों का पता लगाना जिसके कारण यह घटना घटित हुई. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के संबंध में सुझाव देना.

    Post Views: 435
    Big Breaking breaking news CG Big Breaking Cg Latest News Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Mahakumbh PM Modi Pradhan Mantri Narend Modi Today Today khabar Today news दबंग राजधानी पीएम मोदी का महाकुंभ दौरा रद्द महाकुंभ
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, ये है पूरा मामला

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Jagdalpur

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    By DabangMay 18, 20260

    जगदलपुर:- बस्तर के नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. इस…

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, ये है पूरा मामला

    May 18, 2026

    CG: दर्दनाक हादसा: 8 माह की गर्भवती महिला और 8 साल की बच्ची की डूबने से मौत

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.