Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला, तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ वार

    July 5, 2026

    CG: भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

    July 5, 2026

    अनोखी चोरी ने उड़ाए सबके होश, न नकदी, न जेवर… चोरों ने दीवार तोड़कर 30 बकरियां कर दीं पार

    July 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » PM मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं…
    देश विदेश

    PM मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJanuary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह राष्ट्रीय उत्सव संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त व समृद्ध भारत बनाने की दिशा में जारी प्रयासों को और मजबूत करे. भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन हो रहा है.

    प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है.’’ 

    इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं. गणतंत्र दिवस परेड में राष्‍ट्र की सैन्‍य क्षमता और सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जायेगा. भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ. ठीक 75 वर्ष पहले आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था.

    Post Views: 495
    Big Breaking Big news breaking news CG Big Breaking Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news New Delhi PM मोदी PM मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं Today Today khabar Today news गणतंत्र दिवस दबंग राजधानी दिल्ली नई दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला, तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ वार

    July 5, 2026

    CG: भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

    July 5, 2026

    अनोखी चोरी ने उड़ाए सबके होश, न नकदी, न जेवर… चोरों ने दीवार तोड़कर 30 बकरियां कर दीं पार

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला, तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ वार

    By DabangJuly 5, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार सुबह कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला…

    CG: भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

    July 5, 2026

    अनोखी चोरी ने उड़ाए सबके होश, न नकदी, न जेवर… चोरों ने दीवार तोड़कर 30 बकरियां कर दीं पार

    July 5, 2026

    एक ही युवक को सांप ने कई बार डसा, फिर भी कैसे बच गई जान, पढ़िए रहस्य से भरी ये खबर

    July 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.