इस्लामाबाद:- पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम हाल ही में पत्नी से तलाक को लेकर बेहद सुर्खियों में थे। इमाद ने अपनी पत्नी सानिया से ऐसे समय में अलग होने का फैसला किया था, जब वो प्रेग्नेंट थी। वहीं, अब सानिया ने अपनी दूसरी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है और उसने खुलासा करते हुए बताया कि इमाद से तलाक के बाद उसने दूसरी बार निकाह कर लिया है। बता दें कि सानिया के पहले ही दो बच्चे हैं जो तलाक के बाद उनके साथ रहते हैं।
सानिया अशफाक ने रचाई दूसरी शादी
दरअसल सानिया अशफाक ने दुल्हन के जोड़े में सज-धजकर वीडियो और फोटोज शेयर किए थे, जिसके बाद ये दूसरी शादी को लेकर चर्चा जोरों पर थी। इन सब के बीच सानिया ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि कुछ चीजें अब मैं सोशल मीडिया पर नहीं डालती। मुझे लगता है कि नजर लग जाती है, इसलिए मैं अपने तक ही रखती हूं। मैं फिलहाल इस बात को अपने तक ही रखना चाहती हूं।
यूट्यूब पर किया खुलासा
सानिया अशफाक ने दूसरी शादी पर भले ही हामी नहीं भरी, लेकिन उन्होंने शादी की बात से इनकार भी नहीं किया। उनकी बातों से साफ जाहिर है कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है, लेकिन वो शादी को की मीडिया से दूर रखना चाहती हैं। वहीं, इस दौरान सानिया अशफाक ने अपने एक्स हसबैंड और क्रिकेटर इमाद वसीम को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुसाले किए। सानिया ने कहा कि जब वो तीसरी बार प्रेग्नेंट थीं। तब उनकी सास तीसरा बच्चा नहीं चाहती थीं। मां के प्रेशर में आकर इमाद ने जबरन उनका अबॉर्शन करवा दिया था। इमाद ने कहा था कि उनका वर्ल्ड कप आ रहा है और वो तीसरे बच्चे के लिए तैयार नहीं हैं।
पति ने तलाक देकर कर ली थी दूसरी शादी
सानिया ने कहा कि ससुराल में लड़ाई-झगड़ों के बाद इमाद उन्हें बच्चों समेत लंदन उनके मायके ले गए थे। इस दौरान सानिया फिर से प्रेग्नेंट हो गई थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान इमाद ने उन्हें चीट किया था और फिर उन्हें तलाक देकर दूसरी शादी कर ली थी। बता दें कि क्रिकेटर इमाद वसीम ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नायला राजा से फरवरी 2026 में दूसरी शादी का ऐलान किया था। बच्चों और पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने पर उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। इमाद अब अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहते हैं।

