Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » GRP के आरक्षक की संपत्ति जब्त करने का आदेश, गांजा तस्करी के पैसों को साले के बैंक अकाउंट में कराया जमा, अवैध कमाई से बनाया था मकान..
    छत्तीसगढ़

    GRP के आरक्षक की संपत्ति जब्त करने का आदेश, गांजा तस्करी के पैसों को साले के बैंक अकाउंट में कराया जमा, अवैध कमाई से बनाया था मकान..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediFebruary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर : गांजा तस्कर जीआरपी के चार आरक्षकों की करोड़ों रुपए की संपत्ति को मुंबई की सफेमा कोर्ट ने जब्त करने का आदेश दिया है। आरोपी आरक्षक जेल में बंद है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी आरक्षक गांजा तस्करी के पैसों को अपने साले के बैंक अकाउंट में जमा कराता था। जिससे उसने मकान और लक्जरी गाड़ियां खरीदी थी, जिसे पुलिस ने जब्त किया है।

    एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसके तहत ना सिर्फ उन्हें आपराधिक मामले में जेल भेजा जा रहा है, बल्कि नशे के अवैध कारोबार से कमाई संपत्ति को भी जब्त की जा रही है। इस कड़ी में नशे के कारोबार से जुड़े जीआरपी के चार आरक्षकों लक्ष्मण गाइन, मन्नू प्रजापति, संतोष राठौर एवं सौरभ नागवंशी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि चारों ड्यूटी के दौरान लावारिस गांजा को जब्त करने के बजाए अपने साथियों को देते थे। इसके बाद अपने नेटवर्क से गांजा की सप्लाई अन्य लोगों को कर दी जाती थी।

    साले के बैंक अकाउंट में जमा कराए पैसे और खरीदे मकान व गाड़ियां


    एसपी सिंह ने बताया कि इस अवैध कारोबार से लक्ष्मण गाइन, मन्नू प्रजापति और संतोष राठौर ने करोड़ों की संपत्ति बना ली। आरक्षक लक्ष्मण गाइन अवैध रूप से कमाए रुपयों को अपने साले के अकाउंट में जमा कराता था। उसने करोड़ों की संपत्ति अपने साले के नाम पर ही ली है। पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस ने अवैध रूप से कमाए रुपयों से खरीदी संपत्ति का विवरण सफेमा कोर्ट में पेश कर इसे जब्त करने अनुमति मांगी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद आरक्षकों की संपत्ति को जब्त करने आदेश दिया है।

    जब्त की गई संपत्ति

    गिरफ्तार आरोपित लक्षमण गाइन और कृष्णा गाइन के नाम पर सिरगिट्टी सिरगिट्टी वार्ड सात में 1,600 वर्गफीट भूखण्ड और मकान अनुमानित कीमत 50 लाख।


    आरक्षक संतोष राठौर के नाम पर कोरबा जिले के ग्राम फरसवानी में 5,232 वर्गफीट जमीन अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए।
    मन्नू प्रजापति के नाम पर ग्राम नगपुरा तहसील बिल्हा में 1,250 वर्गफीट जमीन अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए।


    मन्नू प्रजापति और उसकी पत्नी कुसुम प्रजापति के नाम पर सिरगिट्टी में 1,428 वर्गफीट जमीन और मकान जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए।


    मन्नू प्रजापति के नाम पर सिरगिट्टी वार्ड सात में 1,000 वर्गफीट जमीन जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए।
    आरक्षकों के जब्त वाहन

    गाइन की हार्ले डेविडसन बाइक, इसे उसने अपने साले के नाम पर लिया है। इसके अलावा एक टाटा सफारी को भी उसने साले के नाम पर खरीदा है।


    गाइन की हुण्डई वेन्यू कार की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपए है।

    Post Views: 915
    Bilaspur Bilaspur - Nagpur Bilaspur chhattisgarh breaking news CG Big Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Chhattisgarh Big news Chhattisgarh news Chhattisgarh police GRP के आरक्षक की संपत्ति जब्त करने का आदेश Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news छतीसगढ़ दबंग राजधानी बिलासपुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    By DabangJune 7, 20260

    भारतीय वैदिक ज्योतिष और दर्शन में सूर्य को ग्रहों का राजा, आत्मा का कारक और…

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.