हापुड़:- दुनिया भर में आज प्रेमी-प्रेमिकाओं का त्योहार यानि वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर जहां एक ओर कपल्स अपने पार्टनर को गुलाब देकर प्यार जता रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो वैलेंटाइन डे का जमकर विरोध कर रहे हैं। लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पति-पत्नी बीच सड़क पर हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।
पत्नी को पकड़ा प्रेमी के साथ
मिली जानकारी के अनुसार मामला मेरठ रोड का है, जहां वैलेंटाइन डे मनाने गई पत्नी को पति ने प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद हंगामा कर दिया। वहीं, गुस्साए पति ने बीच सड़क पर ही पत्नी की धुनाई कर दी। हालांकि सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराया और मामले की जांच में जुट गई है। पति-पत्नी की मारपीट का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

