Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: महतारी वंदन योजना अपडेट: 2.55 लाख महिलाओं को फिर करानी होगी ई-केवाइसी तभी मिलेगी राशि
    Rajnandgaon

    CG: महतारी वंदन योजना अपडेट: 2.55 लाख महिलाओं को फिर करानी होगी ई-केवाइसी तभी मिलेगी राशि

    DabangBy DabangApril 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव:- महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को एक बार फिर ई-केवाईसी की प्रक्रिया से गुजरना होगा। जिले में 2,55, 344 हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल रहा है। हितग्राहियों का नए सिरे से ई-केवाईसी किया जाएगा।आधार कार्ड और बैंक पास बुक में हितग्राहियों के नाम का मिलान किया जाएगा। यदि नाम में किसी तरह की त्रुटि पाई जाती है, तो संशोधन फार्म भरकर जमा करना होगा।

    बिना ई-केवाईसी के खाते में राशि नहीं आएगी

    कुछ माह पहले ही सात हजार से अधिक महिलाओं की ई-केवाईसी की गई थी। अब फिर से उन्हें ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। बिना ई-केवाईसी के खाते में एक हजार रुपये की राशि नहीं आएगी। एक साल के भीतर तीन हजार से अधिक अपात्र हिताग्राहियों के योजना से नाम काटे गए हैं। इनमें से कुछ की मृत्यु भी हो चुकी थी।

    महिलाओं को नया फार्म आने का इंतजार

    योजना के अंतर्गत नए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पाई है। महिलाएं नया फार्म आने का इंतजार कर रही हैं। बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय ने विगत माह सुराज अभियान के दौरान महतारी वंदन योजना का फिर से फार्म लेने की घोषणा की थी। ताकि छूटी हुई महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके। लेकिन अब तक नए फार्म के लिए कोई आदेश नहीं आया है।

    इस कारण बैंक खाते में नहीं आ रही राशि

    विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बैंक खाते में योजना की राशि नहीं आने के कई कारण हैं, जिसमें प्रमुख रूप से आधार कार्ड 10 साल से पुराना हो जाता है और अगर वह बायोमैट्रिक रूप से अपडेट नहीं है तो यह एक्टिव नहीं माना जाता है। जिस बैंक खाते में योजना की राशि भेजी जा रही थी अगर वह बंद हो चुका है तो भी राशि ट्रांसफर नहीं होती है।

    Post Views: 155
    breaking news Cg news chhattisgarh E kyc Hindi Khabar Hindi News KYC Latest Khabar Latest news Mahatari Vandan Yojana Raipur Rajnandgav Today big news Today breaking news Today khabar Yojna दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bastar

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    By DabangMay 18, 20260

    बस्तर :- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित…

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.