Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    June 5, 2026

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा-अपनी मर्जी से कर रही हूं,भाई को बोली थी-नहीं करना चाहती शादी..
    छत्तीसगढ़

    शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा-अपनी मर्जी से कर रही हूं,भाई को बोली थी-नहीं करना चाहती शादी..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर। जिले में शादी के तीसरे दिन नई नवेली दुल्हन ने टॉयलेट के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि भाई को बोली थी कि वह शादी नहीं करना चाहती है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली दुल्हन का नाम लक्ष्मी भैना (23) है, जो बिलासपुर के कोटा के अमाली गांव की रहने वाली थी। युवती की शादी 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा में दूल्हा दुआस भैना के साथ हुई थी।

    जानिए क्या है पूरा मामला ?

    दरअसल, 16 अप्रैल यानी शादी के दूसरे दिन लक्ष्मी भैना की विदाई हुई। वह अपने ससुराल जांजगीर-चांपा के ग्राम कोसा चली गई थी। इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी गई थी। उसी शाम मायके वाले उसे लेने के लिए जांजगीर गए। रात को उसे लेकर गांव आ गए थे।

    इस दौरान रातभर लक्ष्मी अपने मायके में थी। 17 अप्रैल की सुबह वह सोकर उठी, तब सब कुछ ठीक था। घर के पीछे बाड़ी में बने टॉयलेट की तरफ गई। काफी देर तक वो घर नहीं आई, तब परिजन उसे देखने गए। टॉयलेट के बाहर आवाज लगाने पर जवाब नहीं मिला।

    डॉक्टर्स ने युवती को घोषित किया मृत

    परिजनों ने जब टॉयलेट के अंदर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटक रही थी। परिजनों ने आनन-फानन में फंदे को काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसे कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

    वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

    युवती को फांसी के फंदे से उतारकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। - Dainik Bhaskar

    युवती को फांसी के फंदे से उतारकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

    शादी को लेकर भाई से हुई थी बातचीत

    DSP नुपूर उपाध्याय ने बताया कि सगाई के बाद युवती ने अपने भाई को शादी नहीं करने की बात कही थी। उसने अपने भाई से अपने होने वाले पति दुआस भैना के बारे में भी पूछताछ की थी। तब उसने लड़के को उसके लिए अच्छा बताकर शादी करने के लिए कहा था।

    उन्होंने बताया कि इसके बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था। शादी के बाद जब उसे मायके वाले ससुराल से लेकर घर आए, तब भी उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका नहीं थी। युवती के परिजन और ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Post Views: 440
    Big Breaking Bilaspur Bilaspur chhattisgarh Bilaspur news breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Suicide Today Today khabar Today news आत्महत्या खुदकुशी दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    June 5, 2026

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    By DabangJune 5, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हादसे का वार रहा. एक तरफ बिलासपुर जिले में…

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026

    इंसान ही नहीं आपके घर का पालतू तोता भी करता है हस्तमैथुन, वैज्ञानिकों ने गहन शोध के बाद किया सनसनीखेज खुलासा

    June 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.