आरंग/सोमन साहू : रक्षाबंधन के पवित्र दिन पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश को शर्मसार करने वाले घटना के विरोध मे शिवसेना आरंग विधानसभा के द्वारा कॉलेज चौक आरंग मे उग्र विरोध प्रदर्शन कर बलात्कारीयों का पुतला दहन किया गया तथा राज्यपाल के नाम से अनुविभागीय अधिकारी आरंग को ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में आरंग महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का भी समर्थन रहा। ज्ञात हो की राखी के पवित्र दिन अपने भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर अपने घर जा रही दो सगी बहनों का मन्दिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 से 11 आरोपियों ने रात्रि करीब 9 बजे रास्ता रोककर उनका पैसा मोबाइल छीनकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। शिवसेना आरंग शासन क़ानून प्रशासन से मांग किया है की दरिंदगी को तत्काल फांसी की सजा देते हुए पीड़ित बहनों को न्याय दे एवं पुरे प्रदेश मे बहन बेटियों की सुरक्षा हेतु कठोर कदम उठाये।

कल सोमवार के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम मे शिवसेना रायपुर जिला महासचिव राकेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष केशव वैष्णव आरंग विधानसभा अध्यक्ष राजा तोड़े विधानसभा उपाध्यक्ष बादल सूर्यवंशी आरंग नगर अध्यक्ष राज दुबे नगर उपाध्यक्ष रिन्कू यादव आरंग युवासेना अध्यक्ष महेंद्र लोधी व्यास सोनकर रवि लोधी राकेश चंद्राकर रुपेश जलक्षत्रि कोमल यादव टेकु देवांगन रेखराज अग्रवाल रघु देवांगन शत्रुहन सोनकर खिलेश साहू रोशन ठाकुर धर्मेंद्र धीवर सुभाष साहू मोहित चक्रधारी कमलेश निर्मलकर बबलू पटेल नंदन यादव धनराज जलक्ष भोला जलक्षत्रि बादल निषाद जितेंद्र निषाद मोहित जलक्षत्रि शिव जलक्षत्रि भुनेश्वर लोधी हिन्दसागर कड़रा एवं अधिक संख्या मे शिवसैनिक उपस्थित थे।


