Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 29, 2026

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 29
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » ओम हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप: इलाज कराने गई महिला की मौत, परिजन बोले – “हम समझौता नहीं करेंगे”
    Raipur

    ओम हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप: इलाज कराने गई महिला की मौत, परिजन बोले – “हम समझौता नहीं करेंगे”

    DabangBy DabangSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक महीने से भटक रहे परिजन, अब स्वास्थ्य विभाग ने दी जांच के आदेश

    रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित ओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 अगस्त को आर्थोपेडिक इलाज के लिए भर्ती सीमा उपाध्याय की संदिग्ध मौत के बाद परिवार पिछले एक महीने से न्याय की गुहार लगा रहा है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की जान गई, जबकि अस्पताल प्रबंधन नेताओं और रसूखदारों का नाम लेकर दबाव बना रहा है।

    परिजनों का दर्द: “इलाज के नाम पर मौत दी”

    मृतका सीमा उपाध्याय के बेटे ने कहा –
    ???? “हमारी मां इलाज कराने गई थीं, लेकिन लाश बनकर लौटीं। आज तक हमें कोई न्याय नहीं मिला। हम दर-दर भटक रहे हैं – कभी एसपी ऑफिस, कभी कलेक्टर ऑफिस, तो कभी सीएम हाउस तक। लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।”

    परिजनों का आरोप है कि एम्स रायपुर की रिपोर्ट में “अननेचुरल डेथ” (अस्वाभाविक मृत्यु) और पसलियों की हड्डियां टूटने का जिक्र होने के बावजूद थाना और प्रशासन कार्रवाई से बचते रहे।
    ???? “डीडी नगर थाना ने हमारी शिकायत दर्ज करने से भी मना कर दिया। कहा गया कि दिल्ली से अंतिम पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही एफआईआर होगी। जब हमने सवाल उठाए कि एम्स की रिपोर्ट को आधार क्यों नहीं माना जा सकता, तब जाकर बयान दर्ज हुआ।”

    परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि हॉस्पिटल प्रबंधन लगातार उन्हें समझौते के लिए मजबूर कर रहा है।
    ???? “वे कहते हैं कि हमारे ऊपर नेताओं का हाथ है, हम बीजेपी से जुड़े हैं और मीडिया में पकड़ है। तुम लोग कुछ नहीं कर पाओगे। लेकिन हम किसी भी हाल में समझौता नहीं करेंगे। हमें हमारी मां के लिए न्याय चाहिए और दोषियों को जेल में होना चाहिए।”

    आर्थिक संकट में परिवार

    सीमा उपाध्याय के निधन से परिवार पर गहरा आर्थिक संकट आ गया है। परिजनों ने बताया –
    ???? “मां ही घर का सहारा थीं। बहन की शादी करनी थी, घर का लोन चुकाना था, भाई की पढ़ाई का खर्च था। अब सब अधूरा रह गया। हमारी मां की मौत ने हमें अंदर तक तोड़ दिया है। हॉस्पिटल वाले ना बिल दे रहे हैं, ना इलाज से जुड़े सही कागजात। जो पर्चियां मिलीं उनमें भी समय और दवाइयों में गड़बड़ियां हैं।”

    स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान

    मामले को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया है। राज्य नोडल एजेंसी, छत्तीसगढ़ ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), रायपुर को जांच के निर्देश दिए हैं।

    आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं एवं सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पत्र जारी कर कहा है कि समाचारों के अनुसार ओम हॉस्पिटल में प्रसूता महिला की मौत और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर हैं। सीएमएचओ को तत्काल जांच कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

    सवालों के घेरे में प्रशासन

    यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े करता है—

    जब एम्स की रिपोर्ट में अननेचुरल डेथ का जिक्र है, तो थाने ने एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों की?

    स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई एक महीने बाद क्यों हुई?

    क्या नेताओं और रसूखदारों का दबाव वास्तव में जांच और कार्रवाई को प्रभावित कर रहा है?

    परिजनों की चेतावनी

    परिवार का साफ कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे।
    ???? “हम मर भी जाएंगे लेकिन समझौता नहीं करेंगे। हमें हमारी मां के लिए न्याय चाहिए। अगर ओम हॉस्पिटल की लापरवाही से जान गई है तो इस पर ताला लगना चाहिए और दोषी डॉक्टरों को जेल जाना चाहिए।”

    Post Views: 675
    breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Jach ke adesh Laparwahi Latest Khabar Latest news Multi specilist hospital Om hospital Raipur Swasth Vibhag Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 29, 2026

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    By DabangMay 29, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू…

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026

    CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार

    May 29, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.