Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » 7 अक्टूबर : शनिवार का दिन विशेष, रहें सावधान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल….
    कारोबार

    7 अक्टूबर : शनिवार का दिन विशेष, रहें सावधान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल….

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 7, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि : आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा, आप कुछ ऐसा लिख सकते है, जिससे लोग आपकी काफी तारीफ कर सकते हैं। ऑफिस में किसी काम के लिये आपको पुरस्कार मिल सकता है। छात्र आज पढ़ाई के लिये पूरे मन से मेहनत करेंगे। पैसों के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आज किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है। अपनी राय दूसरों के सामने रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें, इससे स्थिति ठीक रहेगी। सभी काम में आपको सफलता मिलेगी।

    वृष राशि : आज आपका दिन शानदार रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए व्यपार को शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं । परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। स्टूडेंट्स अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिये किसी मित्र से सहयोग मांग सकते हैं। ऑफिस में स्थिति ठीक बनी रहेगी ,आप अपना काम कम समय में पूरा कर लेंगे। आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। किसी कार्य में संतान का सहयोग आपको मिलेगा, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

    मिथुन राशि : आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। नव-विवाहितों के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं ,उसमें आपको सफलता भी जरूर मिलेगी। अगर आप जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये समय बेहतर है। आप किसी अच्छी जगह पर अप्लाई कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको संतान से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कर्क राशि : आज मेहनत से किये हुए काम पूरा होने की उम्मीद है, जिससे आपको काफी राहत मिल सकती है, लेकिन आपको समय के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए । किसी कार्य में अधिक समय लगाने से दूसरे काम अधूरे रह सकते हैं। आप किसी से मदद मांगने में ना हिचकें। सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखें। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो अपने पार्टनर से किसी जरूरी मुद्दे पर बात कर सकते हैं।

    सिंह राशि : अपने आप पर बहुत अधिक दबाव न डालें और ब्रेक लेना सुनिश्चित करें. कुछ लोग आज किसी करीबी दोस्त की मदद से खूब पैसा कमा सकते हैं. यह पैसा आपकी कई समस्याओं में मदद कर सकता है. अपने खाली समय का उपयोग अपने घर को सजाने में करें और आपका परिवार खुश रहेगा. दिन को और भी खास बनाने के लिए छोटे-छोटे उपहार दें.

    कन्या राशि : आपका सबसे बड़ा सपना सच हो सकता है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप शांत रहें और खुशी में बहुत ज्यादा न बहें, क्योंकि इससे समस्याएं पैदा हो सकती हैं. पैसा बचाना महत्वपूर्ण है और यह कठिन परिस्थितियों में आपकी मदद कर सकता है. अगर कोई आपके साथ बुरा बर्ताव भी कर रहा है तो भी आपका जीवनसाथी आपका साथ देगा. दयालुता और उदारता दिखाने के लिए छोटे-छोटे उपहार देकर दिन को खास बनाएं.

    तुला राशि : तले हुए खाद्य पदार्थ खाने से बचें और हर दिन व्यायाम अवश्य करें. यदि आपने परिवार के किसी सदस्य से पैसा उधार लिया था, तो आज आपको उसे किसी भी स्थिति में वापस चुकाना पड़ सकता है. अपने परिवार की देखभाल के लिए कड़ी मेहनत करना सुनिश्चित करें. जब आप काम करते हैं तो प्यार और अच्छे इरादे होना ज़रूरी है, लालची नहीं होना. अपने रोमांटिक विचार अपने तक ही सीमित रखें और हर किसी को न बताएं.

    वृश्चिक राशि : आज आप वास्तव में आत्मविश्वास महसूस करेंगे और आपके पास करने के लिए कार्य आसान होंगे. इसका मतलब है कि आपके पास आराम करने और मौज-मस्ती करने के लिए बहुत समय होगा. कुछ लोग जो बिना सोचे-समझे पैसा खर्च कर देते थे, उन्हें आज एहसास हो सकता है कि उन्हें पैसे की जरूरत है. यह समझना महत्वपूर्ण है कि जीवन में पैसा महत्वपूर्ण है. आपके परिवार में कोई आपसे अधिक ध्यान चाहता होगा, लेकिन वे मददगार और देखभाल करने वाले भी होंगे.

    धनु राशि : आज का दिन पूरी सकारात्मकता से भरा रहेगा. आज आपके मन में किसी प्रकार के कोई गलत विचार नहीं आएंगे. यदि किसी बात को लेकर आपका मन अशांत होता है तो आप आसपास के बच्चों के साथ में जाकर थोड़ा समय बिता सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेंगी. आप अपनी संतान की ओर से थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं|

    मकर राशि : आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. आज आप अपने जीवन में किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार का कोई बाद विवाद ना करेंअन्यथा,आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आज आपका धन किसी धार्मिक कार्यक्रम में या किसी उपासना में खर्च हो सकता है. आपका आपके परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, आप अपनी वाणी पर संयम रखें.

    कुंभ राशि : आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपका मन किसी बात को लेकर के बहुत अधिक खुश रहेगा. आपका मन आध्यात्मिकता की ओर रहेगा, जिससे आपका मन बहुत शांत रहेगा. यदि आपके मन में किसी प्रकार के निगेटिव विचार आ रहे हैं तो आप अपने मन से सभी नेगेटिव विचारों को निकाल दें, तभी आपका कुछ भला हो सकता है.

    मीन राशि : आज का दिन थोड़ा सा खर्चीला रहेगा. आप आज अपने खर्चों के प्रति थोड़ा सा सावधान रहना अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यर्थ के खर्चों से वचे. व्यर्थ के खर्चे आपके लिए बहुत बड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं.

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    By DabangMay 24, 20260

    कोरबा:- जिले से कानून व्यवस्था और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला…

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.