Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » अब फेसबुक चलाने के लिए देने होंगे पैसे, इंस्टाग्राम के लिए भी भरनी होगी फीस, मेटा ने लागू की नई पॉलिसी….
    टेकनालाजी

    अब फेसबुक चलाने के लिए देने होंगे पैसे, इंस्टाग्राम के लिए भी भरनी होगी फीस, मेटा ने लागू की नई पॉलिसी….

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 2, 2025Updated:April 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Facebook और Instagram दुनिया भर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। दुनिया के दो बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म करोड़ो यूजर्स के लिए अब तक तो मुफ्त है, लेकिन अब ऐसा लगता है कि आप इन दोनों प्लेटफॉर्म्स को मुफ्त में इस्तेमाल करने का आनंद ज्यादा दिनों तक नहीं ले पाएंगे।

    इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने के लिए अब पैसे देने पड़ सकते हैं। जी हां, सोशल मीडिया दिग्गज Meta अब ब्रिटेन में एक नए सब्सक्रिप्शन मॉडल पर विचार कर रही है, जिससे यूजर्स अपने फीड में बिना विज्ञापन (Ad-Free) के सोशल मीडिया का आनंद ले सकें।

    क्यों आया ये नया प्लान?
    Meta का यह फैसला अचानक नहीं आया, बल्कि इसके पीछे एक कानूनी मामला है। दरअसल, ब्रिटेन में Meta को एक यूजर को टार्गेटेड विज्ञापन न दिखाने पर सहमत होना पड़ा। यह मामला लंदन हाई कोर्ट तक पहुंचा था, लेकिन कंपनी ने मुकदमे से बचने के लिए इसे सुलझा लिया।

    इस केस की शुरुआत 2022 में तब हुई, जब मानवाधिकार कार्यकर्ता तान्या ओ’कैरेल ने Meta के खिलाफ $1.5 ट्रिलियन का मुकदमा दायर किया। उनका आरोप था कि Meta ने उनकी सहमति के बिना उनका निजी डेटा इकट्ठा कर लिया और उनके ऊपर टार्गेटेड विज्ञापन दिखाए, जिससे यूके के डेटा सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन हुआ।

    तान्या ने इस मामले को सिर्फ अपनी लड़ाई नहीं, बल्कि एक बड़ा बदलाव बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन सभी लोगों के लिए अहम है, जो ऑनलाइन विज्ञापनों को लेकर चिंतित हैं। इस मामले में यूके की डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने भी तान्या का समर्थन किया, जिससे यह और गंभीर बन गया।

    EU में पहले से लागू है ये सर्विस
    Meta ने 2023 में यूरोपीय संघ (EU) में पहले ही ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू कर दी थी। GDPR और डिजिटल मार्केट्स एक्ट (DMA) जैसे नियमों का पालन करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया।

    Meta ने पिछले साल अपनी सब्सक्रिप्शन की कीमतें 40% तक कम कर दी थीं। यूरोप में वेब यूजर्स के लिए मेंबरशिप फीस €9.99 से घटाकर €5.99 प्रति माह और iOS तथा Android पर €12.99 से घटाकर €7.99 प्रति माह कर दी गई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ब्रिटेन में इसकी कीमत क्या होगी और क्या भारत में भी यह मॉडल लागू हो सकता है?

    Post Views: 425
    Big Breaking Breaking breaking news Facebook Hindi Khabar Hindi News Instagram Latest Khabar Latest news Meta Today Today khabar Today news दबंग राजधानी ब्रेकिंग न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    By DabangMay 24, 20260

    सूर्य जब कुंडली के त्रिक भावों (6, 8, 12) में बैठता है, तो पिता-पुत्र का…

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.