रायपुर : कोल स्कैम में गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों पर भी अब शिकंजा कसने लगा है। निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू को देर शाम ही आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक पीयूष को गरियाबंद जिले के ग्राम पांडूका से कल शाम लगभग 6 बजे हिरासत में लिया। ब्यूरो टीम आने की खबर पीयूष को मिल चुकी थी, वो भागने की फिराक में था। एक वर्ष पूर्व ईडी ने रानू साहू की गिरफ्तारी के बाद मायके में छापेमारी के वक्त पीयूष से पूछताछ की थी।

