लखनऊ :- उत्तर प्रदेश पुलिस ने महकमें में बड़ा फेरबदल सामने आया है। सरकार ने एक साथ राज्य के 9 पुलिस अधीक्षकों के पदस्थापना फेरबदल किया गया है। सरकार ने मेरठ कांड के बाद चर्चा में आये आईपीएस अविनाथ पांडेय को मुख्यालय में अटैच कर दिया है।
किन अफसरों का किया गया ट्रांसफर?
आदेश के अनुसार विनीत जायसवाल को पुलिस अधीक्षक गोंडा से पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, चारु निगम को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से पुलिस अधीक्षक यूपी-112 लखनऊ और अविनाश पांडेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में संबद्ध किया गया है। वहीं बी. बी. जी. टी. एस. मूर्ति को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ और अभिषेक को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक गोंडा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह विकास कुमार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, कृष्ण कुमार को पुलिस अधीक्षक संभल से पुलिस अधीक्षक बिजनौर और विकास चन्द्र त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से पुलिस अधीक्षक संभल बनाया गया है। मातण्ड प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


