Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका
    मध्यप्रदेश

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    DabangBy DabangMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खरगोन:- जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुडगांव में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने मिलकर व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत में फेंक दिया था।

    बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम डुडगांव में एक व्यक्ति का शव उसके खेत में पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई, जो अपने खेत में बने घर में अकेले रहता था। घटनास्थल के निरीक्षण, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि ओमप्रकाश की मृत्यु गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू की।

    भतीजे से चल रहा था विवाद

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक का अपने भतीजे रोहित से विवाद चल रहा था। साथ ही गांव की एक महिला सरोज के साथ उसके अवैध संबंध भी थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने सरोज के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि मृतक द्वारा लगातार अपमान और बदनामी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

    बदबू आई तो फेंक दिया शव

    घटना के दिन दोनों ने मिलकर ओमप्रकाश का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर में ही छोड़ दिया। दो दिन बाद दुर्गंध आने पर शव को घर के पीछे खेत में फेंक दिया, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

    Post Views: 90
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Crime Crime news Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Khargon Khargon news Latest Khabar Latest news Madhyapradesh Madhyapradesh news MP murder Police Sajis Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    By DabangMay 4, 20260

    खरगोन:- जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुडगांव में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का…

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.