Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » ‘सपने में आती है बीवी, छाती पर बैठकर पीती है मेरा खून…’ PAC जवान का लेटर वायरल ….
    उत्तरप्रदेश

    ‘सपने में आती है बीवी, छाती पर बैठकर पीती है मेरा खून…’ PAC जवान का लेटर वायरल ….

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने को लेकर जब PAC जवान से अधिकारियों ने स्पष्टीकरण मांगा तो वो उसका जवाब सुनकर दंग रह गए. जवान ने कहा मेरी बीवी से मेरा झगड़ा चल रहा है. बेशक वो यहां नहीं है, लेकिन फिर भी मेरे सपने में आती है और छाती पर बैठ जाती है. फिर वो मेरा खून पीती है. इस कारण मैं न तो अपने काम पर ध्यान दे पाता हूं और न ही खुद पर.

    जानकारी के मुताबिक, यह जवान 44वीं वाहिनी PAC में तैनात है. वह काफी समय से ऑफिस में काम में लापरवाही बरतने लगा था. साथ ही समय पर दफ्तर भी नहीं आ रहा था. यहां तक कि वर्दी तक सही से नहीं पहन रहा था. न ही शेविंग बनाकर आ रहा था. यह सब देख सेनानायक ने उससे जवाब मांगा था. अब जवान ने सेनानायक को जवाब दिया है तो सब हैरान रह हैं. जवान ने तो यह तक कह दिया कि वह अपने जीवन से दुखी है और भगवान की शरण में जाना चाहता है.

    इस सवाल-जवाब का फोटो भी वायरल हुआ है. मीडिया ने जब अधिकारियों से पूछा, तो उन्होंने इस मामले में चुप्पी साध ली और जवान की काउंसलिंग पर विचार करने की जानकारी दी है. वायरल कागज के अनुसार, जवान की पत्नी से विवाद चल रहा है. सपने में उसकी पत्नी छाती पर बैठ जाती है और उसका खून पीने का प्रयास करती है, जिससे वह रात में सो नहीं पाता. इसी कारण वह ऑफिस समय पर नहीं पहुंच पाता. जवान ने आगे बताया कि वह डिप्रेशन की दवा ले रहा है और उसकी मां की तबीयत भी खराब है. उसने भगवान की शरण में जाने का रास्ता मांगा ताकि उसे दुखों से मुक्ति मिल सके.

    ‘जीने की शक्ति खत्म हो चुकी है’

    यह बातें मेरठ में PAC के जवान ने अपने अफसर को नोटिस के जवाब में लिखी हैं. यह नोटिस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. 44वीं वाहिनी PAC के प्रभारी दलनायक ने जवान को काम में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. जवान ने लिखा कि उसकी जीने की शक्ति खत्म हो चुकी है और वह भगवान के चरणों में समर्पित होना चाहता है.

    मामले पर क्या बोले कमांडेंट?

    इस मामले में 44वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट सत्येंद्र पटेल ने बताया कि चिट्ठी वायरल हुई है. जिसकी जांच की जा रही है. कौन स्टाफ है और उसकी क्या समस्या है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है अगर किसी व्यक्ति को कोई आवश्यकता है काउंसलिंग कराई जाएगी. अगर किसी को विभागीय सहायता की जरूरत है तो उसे भी प्रोसेस किया जाएगा.

    Post Views: 475
    breaking news Hindi Khabar Hindi News Jawan Latest Khabar Latest news Merath PAC Jawan Raipur Social Media Post Social Media Video Vireal Social Media Viral Social Media Viral Post Social Media X Viral Today Today khabar Today news Uttar Pradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    By DabangMay 18, 20260

    रायपुर:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शाह अब से कुछ देर…

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, ये है पूरा मामला

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.