Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » रायपुर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी का मुहूर्त नामांकन, बृजमोहन अग्रवाल रहे मौजूद
    छत्तीसगढ़

    रायपुर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी का मुहूर्त नामांकन, बृजमोहन अग्रवाल रहे मौजूद

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 23, 2024Updated:October 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । भाजपा, रायपुर दक्षिण उप चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। खुद क्षेत्र से 8 बार के पूर्व विधायक और सांसद बृजमोहन अग्रवाल यहां से पार्टी प्रत्याशी सुनील सोनी का सारथी बनकर चुनावी रण में हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को दक्षिण विधानसभा के सिविल लाईन मंडल, पुरानी बस्ती मंडल, सदर बाजार मंडल और लाखे नगर मंडल चारों की बैठक ली और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उप चुनाव में एक बार फिर से जीत का इतिहास रचने को कहा।

    उन्होंने कहा कि, किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए, हम सभी को मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए यह चुनाव लडना है और पहले से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल करनी है।उन्होंने कार्यकर्तों से बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर प्रचार और जनसंपर्क करने के निर्देश दिए जिसके लिए वरिष्ठजनों के साथ ही महिलाओं, युवाओं की टीम बनाने को कहा, जिसका कार्य केवल पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करने के साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचाना होगा। अग्रवाल ने यह भी कहा कि, वो रायपुर दक्षिण के स्थायी विधायक है और आधिकारिक रूप से श्री सुनील सोनी को विधायक बनाना है। जिसके बाद वो खुद सांसद के रूप में दिल्ली से और सुनील सोनी राज्य सरकार से धनराशि लायेंगे जिससे क्षेत्र का और भी तेजी से विकास होगा।अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, चुनाव में एक एक मत का महत्व होता है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक एक मतदाता से मिलकर भाजपा के पक्ष में वोट सुनिश्चित करना है। कोई मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए इसके लिए बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सर्वे भी करना है। जिसके लिए पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाएं। इसी क्रम में बुधवार को तत्पर कार्यालय में बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमे 25 अक्टूबर को होने वाली नामांकन रैली और 26 अक्टूबर को कैलाशपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए दिशा निर्देश दिए जायेंगे।

    ये रहे उपस्थित

    आज की बैठकों में चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा, उप प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंडल चुनाव प्रभारी विधायक राजेश मूणत, मंडल चुनाव प्रभारी विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अमर अग्रवाल, जयंती भाई पटेल, मोहन एंटी, सरिता वर्मा, सरिता दुबे, सीमा कंदोई, सुभाष तिवारी, मुकेश पंजवानी, सालिक सिंह ठाकुर, प्रवीण देवड़ा, महेश शर्मा, मनोज वर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, मनोज धनगर, मिर्जा बेग, अनुराग अग्रवाल, केदार गुप्ता समेत मंडल के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Post Views: 355
    breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    By DabangMay 3, 20260

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा…

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.