मध्यप्रदेश :- एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों में इस बार एक खास तस्वीर सामने आई है। अनुसूचित जनजाति (ST) क्षेत्रों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे हर चुनौती छोटी पड़ जाती है। खास बात यह रही कि मेरिट लिस्ट में इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। बेटियों की इस सफलता ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को दिखाया है।
इतना ही नहीं, इस साल सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं का सफलता प्रतिशत भी ज्यादा रहा, जो यह बताता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी स्कूलों के बच्चे लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह रिजल्ट सिर्फ नंबरों की कहानी नहीं है, बल्कि उन सपनों की जीत है जो छोटे शहरों और गांवों से निकलकर बड़ी उड़ान भर रहे हैं। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट की तुलना में 8% ज्यादा रहा।

