Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बड़ा हादसा… ITBP जवानों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

    May 8, 2026

    वीडियो बनाकर बेटे संग फंदे पर झूली मां, आखिरी संदेश में पति-सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

    May 8, 2026

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » मर्डर से पहले मोबाइल नंबर पोर्ट,10 साल छोटे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को घर पर बुला कर डाला ये कांड
    उत्तरप्रदेश

    मर्डर से पहले मोबाइल नंबर पोर्ट,10 साल छोटे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को घर पर बुला कर डाला ये कांड

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 24, 2025Updated:June 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद:- साहिबाबाद थानाक्षेत्र निवासी एक महिला को उसके प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला था। आरोप है कि महिला प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। महिला का शव 18 जून को उसके कमरे में मिला था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक सोनिया और आरोपी किशन पाल की दो साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। किशन का गांव में टेंट का कारोबार है। आरोपी महिला से 10 साल छोटा है। आरोपी ने मर्डर से एक दिन पहले ही अपना नंबर दूसरी कंपनी में पोर्ट करा लिया था।

    मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली 33 वर्षीय सोनिया पति कमलेश और दो बच्चों के साथ गाजियाबाद के श्याम पार्क मेन में किराये पर रहती थी। कमलेश 10 जून को गुजरात चले गए थे। 18 जून को पड़ोसियों ने सूचना दी कि सोनिया कमरे में मृत पड़ी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को सोनिया की सीडीआर में फर्रुखाबाद के किशन पाल का नंबर 250 से अधिक बार मिला। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास से किशनपाल को गिरफ्तार कर लिया।

    एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि किशनपाल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि दो साल से उसके सोनिया से संबंध थे। एक साल पहले शादी होने के बाद किशनपाल सोनिया से दूरी बनाने लगा तो वह उस पर अपनी पत्नी से तलाक लेने का दबाव बनाने लगी। इनकार करने पर पत्नी और उसके घरवालों को दोनों के संबंधों के बारे में बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी। इस पर उसने सोनिया की हत्या की साजिश रची।

    चुन्नी लगाकर दबाया गला :

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी 18 जून को सोनिया से मिलने आया था। इसके बाद उसने सोनिया को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी बीच सोनिया के दोनों बच्चे जाग गए तो आरोपी ने उन्हें टीवी देखने के लिए बैठा दिया। शाम 5 बजे टीवी की आवाज तेज कर दी और चुन्नी से सोनिया का गला दबा दिया।

    इस दौरान सोनिया छटपटाई, लेकिन टीवी की आवाज के चलते उसकी चीख सुनाई नहीं दी और मौत होने के बाद वह घर से चला गया। बच्चों की नजर जब मां पर पड़ी तो उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया।

    मोबाइल नंबर पोर्ट कराकर कत्ल करने पहुंचा

    आरोपी ने बताया कि वह सोनिया की धमकी से परेशान हो गया था, इसीलिए उसने हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। सोनिया के बुलाने पर 18 जून को उसके घर पहुंचा, इससे एक दिन पहले ही उसने अपना नंबर दूसरी कंपनी में पोर्ट करा लिया था। सोनिया की सीडीआर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के नंबर की डिटेल्स निकाली तो एक दिन का ही कॉल रिकॉर्ड मिला।

    Post Views: 365
    Affairs Arrested Boyfriend breaking news Crime Crime news Fir Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Maut Muder Police Premi Public Sajish Shahibabad Today khabar उत्तरप्रदेश गाजियाबाद दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बड़ा हादसा… ITBP जवानों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

    May 8, 2026

    वीडियो बनाकर बेटे संग फंदे पर झूली मां, आखिरी संदेश में पति-सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

    May 8, 2026

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Narayanpur

    CG: बड़ा हादसा… ITBP जवानों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

    By DabangMay 8, 20260

    नारायणपुर:- जिले के अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से जुड़ा एक बड़ा हादसा…

    वीडियो बनाकर बेटे संग फंदे पर झूली मां, आखिरी संदेश में पति-सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

    May 8, 2026

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026

    बड़ी खबर…सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम

    May 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.