Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » मालकिन करती थी अपमानित, इसलिए उसे और उसके बेटे को मार डाला, डबल मर्डर मिस्ट्री, जानिए पूरी स्टोरी
    नई दिल्ली

    मालकिन करती थी अपमानित, इसलिए उसे और उसके बेटे को मार डाला, डबल मर्डर मिस्ट्री, जानिए पूरी स्टोरी

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंदौली:- दिल्ली के लाजपत नगर में हुए डबल मर्डर के आरोपी को चंदौली से गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस की सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने ट्रेन में सवार हत्यारोपी मुकेश पासवान को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर गिरफ्तार किया है. बिहार के वैशाली जिले के गांव धतुआ का रहने वाले आरोपी मुकेश पासवान को मुगलसराय कोतवाली में रखा गया है.

    वहीं डबल मर्डर के मामले में एक और खुलास हुआ है. आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद लूट की घटना को भी अंजाम दिया. आरपीएफ की टीम ने ट्रेन से मुकेश पासवान का सूटकेश बरामद किया है. जिसमें लाखों की ज्वेलरी और 55 हजार से ज्यादा नगदी बरामद किया है. ज्वेलरी में आरपीएफ की टीम एक हार, एक मंगलसूत्र, कान के हीरे के टॉप्स, अंगूठी समेत कुल 13 नग ज्वेलरी बरामद की. बरामद बैग को दिल्ली पुलिस को सौंपा जाएगा.

    क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के मुताबिक, मुकेश मंगलवार की देर रात को दिल्ली में अपनी मालकिन रुचिका (42) और उनके बेटे कृष (14) की हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था. मुकेश पिछले 4 साल से मृतका की कपड़े की दुकान पर काम करता था. पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

    रोज अपमानित करती थी मकान मालिकनः

    मुकेश ने बताया कि मालकिन उल्टा सीधा बोलती थी. मेरी तबियत खराब थी, इसके बाबजूद काम पर बुलाती थी. अपमानित करती थी और डांटती थी. इसलिए गुस्से में आकर पहले मालकिन को मार डाला. जब बेटे ने उसे देख लिया तो उसको भी मार दिया. वहीं, आरोपी को कस्टडी में लेने के लिए दिल्ली पुलिस मुगलसराय कोतवाली के लिए रवाना हो गई है. दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले जाएगी और तफ्तीश करेगी. घटनास्थल पर भी पुलिस उसे लेकर जा सकती है.

    सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस से सूचना मिली थी कि लाजपत नगर में डबल मर्डर का आरोपी अपने घर बिहार जाने की फिराक में है. इस सूचना पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी गई है. दिल्ली पुलिस आरोपी को लेने आ रही है.

    जानिए पूरा मामला

    दरअसल, दिल्ली के लाजपत नगर में मंगलवार देर शाम धारदार हथियार से मां और बेटे की एक साथ हत्या कर दी गई थी. वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला का पति कुलदीप घर से बाहर था. घर का दरवाजा बाहर से बंद होने की वजह से स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो महिला का शव बेडरूम तो में पड़ा था, जबकि बेटे का शव वॉशरूम में खून से लथपथ मिला था.

    Post Views: 330
    Aaropi Arrested Beta Bihar breaking news Crime Crime news Delhi Delhi crime Dhatua Double murder Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Lajpat nagar Latest Khabar Latest news Maa Mugalsaray murder Naukar Police Sajis Sansanikhej khulasa Today khabar Vaisali jila दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    By DabangMay 3, 20260

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा…

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.