दतिया:- जिले के बसई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यहां एक नाबालिग से दो बार दुष्कर्म किया गया। पहले आरोपी नाबालिग को सुनसान इलाके में ले गया। यहां उसका रेप करके आरोपी ने अश्लील तस्वीरें लीं और वीडियो भी बनाया। कुछ समय बाद तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने नाबालिग से दोबारा रेप किया।
17 वर्षीय नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नाबालिग के अनुसार, आरोपी ने परिवार को मार देने की भी धमकी दी थी। रेप की वारदात दो महीने पुरानी है। पीड़िता ने बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन अब हिम्मत करके वो पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।
पिता को जान से मारने की धमकी दी
आरोपी की पहचाना वीरू अहिरवार नाम के युवक के रूप में हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, मुंह दबाकर वीरू उसे झाड़ियों में ले गया। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसे पीटा भी। उसने यह भी कहा कि, किसी से कुछ कहा तो पिता को जान से मार देगा।
धमकी देकर दोबारा किया दुष्कर्म
18 मई को आरोपी ने दोबारा युवती का रास्ता रोका और उसे धमकी दी कि, उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा। इसके बाद उसके साथ दोबारा दुष्कर्म हुआ। युवती ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई।
दुष्कर्म का आरोपी फरार
जब आरोपी द्वारा धमकी देने का सिलसिला जारी रहा तब परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

