सोशल मीडिया :- फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा ने चुपचाप एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम Style Sketch है. यह ऐप एआई की मदद से कपड़ों के आउटफिट बनाने में मदद करता है.
अभी तक कंपनी ने इस ऐप को सिर्फ इंडोनेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया है. मेटा ने अभी तक यह नहीं बताया है कि बाकी देशों में इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा.
स्टाइल स्केच क्या है
स्टाइल स्केच आपके पास पहले से मौजूद कपड़ों से नए-नए कॉम्बिनेशन बनाता है. यह आपके इंस्टाग्राम फोटोज़ और फोन के फोटो एल्बम से जुड़कर अपने आप डिजिटल वार्डरोब तैयार कर लेता है. आप चाहें तो खुद भी फोटो, वीडियो या कैमरा रोल से कपड़ों को इससे जोड़ सकते हैं. ऐप आपके पर्सनल स्टाइल को समझकर आउटफिट के सजेशन्स देता है.
वर्चुअल मॉडल और स्मार्ट सजेशन
इसमें सबसे खास बात यह है कि ऐप एक रियल मॉडल बनाता है, जो आपके शरीर के आकार और स्किन टोन से मैच करता है. आप उसी मॉडल पर आउटफिट पहनकर देख सकते हैं. यह ऐप खासतौर पर उन कपड़ों पर फोकस करता है, जो कम इस्तेमाल होते हैं जैसे जैकेट या जूते. ट्रैवलिंग के दौरान यह मौसम, जगह और दिनों की संख्या देखकर आउटफिट बताता है.
ट्रेंड और शेयरिंग सुविधा
आप मौजूदा ट्रेंड और लुक देख सकते हैं और फिर अपने वार्डरोब के कपड़ों से वैसा ही स्टाइल बना सकते हैं. दो अलग-अलग आउटफिट ऑप्शन दोस्त दो भेजकर उसकी राय भी ले सकते हैं कि आपको उनमें से कौनसा आउटफिट पहनना चाहिए. यह फीचर Alta जैसी कंपनियों के एआई फैशल टूल और हाल ही में लॉन्च हुई Google Photos के डिजिटल वार्डरोब फीचर को टक्कर देने वाला लग रहा है.
मेटा का स्टाइल स्केच उन लोगों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है, जो नए कपड़े खरीदने से पहले अपने पुराने कपड़ों का पूरा इस्तेमाल करना चाहते हैं. मेटा ने अभी तक इसकी शुरुआत सीमित देशों में की है, लेकिन आने वाले वक्त में इसे दुनिया भर के यूज़र्स के लिए भी शुरू किया जा सकता है. इस ऐप को Style Sketch के नाम से गूगल प्ले स्टोर पर ऐप स्टोर पर लिस्टेड करा दिया गया है.

