आरंग/सोमन साहू : ब्राह्मण समाज सभा भवन आरंग में आज सुरेश शर्मा ब्राह्मण समाज आरंग की अध्यक्षता में दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाली प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को भव्यरुप से मनाये जाने को लेकर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आहूत की गयी, जिसमें सर्वसम्मति से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को उल्लासमय वातावरण में मनाये जाने का निर्णय लिया गया। इस दिन दोपहर 3 बजे से सामाजिक भवन में सामूहिक सुन्दर कांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर संध्या 6 बजे प्रभु श्रीराम जी की महाआरती व प्रसाद वितरण रखा गया है। बैठक में समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली सामूहिक उपनयन संस्कार (जनेऊ) के सम्बन्ध में भी विस्तारपूर्वक चर्चा कर संभावित तिथि 21 जनवरी 2024 प्रस्तावित किया गया जिसे आगामी बैठक में चर्चा कर अंतिमरूप दिया जायेगा। आज के बैठक में समाज के संरक्षक पं. परशुराम शर्मा, सलाहकार पं. भानुप्रताप शर्मा, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा, सचिव हरीश दिवान, सहसचिव अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष अलोक शुक्ला, सलाहकार माणिक लाल मिश्रा, संदीप शर्मा, कार्यकारिणी सदस्यगण कमलनारायण शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, सावन शुक्ला, राकेश शर्मा, अभिषेक तिवारी, पं. अजीत शर्मा आदि समाजजन उपस्थित रहे।

