Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » महापौर की गाड़ी का नंबर BOSS’: चालान कटते ही खंडवा में गरमाई सियासत, कांग्रेस पार्षद पर FIR, TI को सस्पेंड करने की मांग
    राजनीति

    महापौर की गाड़ी का नंबर BOSS’: चालान कटते ही खंडवा में गरमाई सियासत, कांग्रेस पार्षद पर FIR, TI को सस्पेंड करने की मांग

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खंडवा : खंडवा में महापौर के सरकारी वाहन का चालान कटने के बाद बवंडर मच गया। शनिवार को मामला और गरमा गया। शुक्रवार रात 10 बजे नगर निगम में भाजपा की आदिवासी महिला पार्षद ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। चालान काटने वाले ट्रैफिक TI को भी सस्पेंड करने की मांग की है। इधर कांग्रेसियों ने भी कोर्ट जाने की बात कही है।

    जानें पूरा विवाद
    खंडवा में भाजपा महापौर अमृता यादव की सरकारी गाड़ी के नंबर प्लेट पर BOSS लिखा है। यह ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। 13 सितंबर को दोपहर के समय गाड़ी नगर निगम परिसर में खड़ी थी। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने महापौर की BOSS गाड़ी की शिकायत ट्रैफिक टीआई से की थी।

    पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर हंगामा
    शिकायत करने के बाद कांग्रेस पार्षदों ने गाड़ी के सामने धरना दे दिया। कांग्रेसी पीएम मोदी का मुखौटा पहने हुए थे। हंगामा होते देख टीआई सौरभ सिंह कुशवाह मौके पर पहुंचे और महापौर की गाड़ी का चालान काट दिया। महापौर का ड्राइवर वहां मौजूद नहीं था। नेता प्रतिपक्ष ने ही जुर्माने की राशि 500 रुपए भर दी। भाजपा नेताओं को जब इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने हंगामा कर दिया।

    आदिवासी पार्षद ने करवा दी FIR 
    शुक्रवार रात को ही भाजपा की आदिवासी पार्षद रोशनी गोलकर अन्य नेताओं के साथ कोतवाली थाने पहुंची। पार्षद रोशनी ने नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर के खिलाफ शिकायत की। महिला पार्षद ने कहा कि मुल्लू राठौर ने नगर निगम परिसर में बिना अनुमति भीड़ जुटाई। हैंडहोल्ड लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया, जो गैरकानूनी है। इसके बाद पुलिस ने मुल्लू राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया।

    खुन्नस निकालने पुलिस पर बनाया दबाव
    महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रचना तिवारी का कहना है कि चालानी कार्रवाई की खुन्नस निकालने के लिए भाजपा ने पुलिस पर दबाव बनाया। एफआईआर को लेकर नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर का कहना है कि पुलिस ने सत्ता के दबाव में मामला दर्ज किया है। केस को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। भीड़ मैंने नहीं, बल्कि भाजपा वालों ने जुटाई थी।

    Post Views: 590
    BJP BJP Parshad breaking news Car Number Plate BOSS Congress Congress Parshad Fir Hindi Khabar Hindi News Karobar Khandva Latest Khabar Latest news Madhyapradesh Mahapore Mahapore Amrita Yadav Nagar Nigam Neta Pratipaksh Mullu Rathore Nagar Nigam Parishad PM Modi Mukhota Police Political Raipur T. I. Suspended Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Rajnandgaon

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    By DabangMay 9, 20260

    राजनांदगाव :- जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां सोमनी…

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026

    CG: पीएम श्री स्कूल की हेड मास्टर निलंबित, छात्रों को देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने, धर्मांतरण के लिए बहलाने-फुसलाने की शिकायत

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.