नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज शुक्रवार शाम 5 बजे स्टीयरिंग कमिटी, पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता, फ़्रंटल हेड की आपात बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। जो नेता दिल्ली में मौजूद है वे मुख्यालय में शामिल होंगे वहीँ जो दिल्ली के बाहर हैं वे ज़ूम एप के जरिये औनाइन जुड़ेंगे। सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ज़ूम से जुड़ेंगे। इसमें कांग्रेस, देश भर में बड़े विरोध प्रदर्शन का फैसला कर सकती है। बता दें, मोदी सरनेम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कल गुरुवार सूरत सेशंस कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। वहीँ कुछ देर बाद उन्हें बेल भी दे दी गई। उन्हें 30 दिनों का समय भी दिया गया है। इस दौरान वे अपर कोर्ट जा सकते हैं।

