Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

    May 18, 2026

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » बड़ा बस हादसा: लापता बच्चे का मलबे से मिला शव, मरने वालों की संख्या 16 पहुंची
    हादसा,

    बड़ा बस हादसा: लापता बच्चे का मलबे से मिला शव, मरने वालों की संख्या 16 पहुंची

    DabangBy DabangOctober 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं के भल्लू में मंगलवार, 7 अक्टूबर शाम को यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 2 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के बाद बिलासपुर एम्स से छुट्टी दे दी गई है. बारिश और भूस्खलन के कारण देर रात बचाव कार्य रोक दिया गया था. आज (बुधवार, 8 अक्टूबर) सुबह से एक बार फिर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, इस दौरान लापता बच्चे की बॉडी मिली. सुबह से मृतकों का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है.

    CHC बरठीं में मृतकों का पोस्टमार्टम

    बिलासपुर के सीएचसी बरठीं में सभी 16 मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. सीएमओ बिलासपुर की ओर से अतिरिक्त डॉक्टरों की व्यवस्था की गई है. सीएमओ शशिदत्त शर्मा ने कहा है, पोस्टमार्टम सुबह लगभग 7:00 बजे शुरू हुआ और 10:30 बजे तक पूरा होने की संभावना है.

    रेस्क्यू अभियान जारी

    बिलासपुर प्रशासन के मुताबिक, बारिश और भूस्खलन के कारण मंगलवार देर रात लगभग 2:30 बजे बचाव कार्य रोक दिया गया था. मौसम कुछ ठीक होने के साथ ही सुबह 6:40 बजे फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया. लापता बच्चे की तलाश में NDRF और प्रशासन की टीम सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी, दुर्घटना स्थल से मलबा हटाने के दौरान बच्चे की बॉडी मिली.

    बिलासपुर बस हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 16

    बिलासपुर जिले के झंडूता तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले गांव भल्लू (पटवार सर्कल बडगांव) में सोमवार शाम (07 अक्टूबर 2025) करीब 6:40 बजे हुए दर्दनाक भूस्खलन हादसे में लापता बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया है. इसके साथ ही इस भीषण हादसे में मरने वालों की कुल संख्या अब 16 हो गई है, जिनमें 11 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बालक शामिल हैं. इसके अलावा, 2 बच्चे (1 लड़का और 1 लड़की) को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें एम्स बिलासपुर में उपचार के बाद आज सुबह छुट्टी दे दी गई है.

    मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से 25 हजार की फौरी राहत

    घटनास्थल पर एडीसी बिलासपुर, एसपी बिलासपुर और एसडीएम झंडूता स्वयं मौजूद रहे. एनडीआरएफ, क्यूआरटी और होमगार्ड की टीमों के साथ मिलकर राहत, खोज एवं पुनर्प्राप्ति कार्यों की निगरानी करते रहे. सभी 16 मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरठीं में किया जा रहा है. सीएमओ बिलासपुर द्वारा अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की गई है. प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹25,000 की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है. इसके अतिरिक्त राज्य आपदा राहत कोष के अंतर्गत मिलने वाली अन्य सहायता की प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है.

    Post Views: 345
    Accident Bada hadsa Bilaspur jila breaking news Bus accident Dardnak hadsa Hadsa Himanchalpradesh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Maut Road accident Today accident news Today breaking news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

    May 18, 2026

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    By DabangMay 18, 20260

    ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का पहला भाव (लग्न) जातक के स्वयं के अस्तित्व, सोच और…

    प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

    May 18, 2026

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.