Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से 6 लोगों की मौत, 20 घायल
    हादसा,

    बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से 6 लोगों की मौत, 20 घायल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संगारेड्डी:- तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पशमिलाराम औद्योगिक क्षेत्र में एक भयानक हादसा हुआ. सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में रिएक्टर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई. इस हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है. और 20 से अधिक कर्मचारी घायल हुए हैं.

    तेज धमाके से उड़ी बिल्डिंग, कर्मचारी 100 मीटर दूर गिरे

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिएक्टर में हुए धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. विस्फोट इतना तीव्र था कि कई कर्मचारी 100 मीटर दूर तक जाकर गिरे. बिल्डिंग का उत्पादन विभाग पूरी तरह से ढह गया, जबकि एक अन्य इमारत को भी गंभीर नुकसान पहुंचा.

    6 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

    इस हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है. इनमें से पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. 20 से अधिक कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत नाज़ुक है. सभी को नजदीकी सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

    11 दमकल गाड़ियां मौके पर, राहत कार्य जारी

    घटना के बाद 11 दमकल गाड़ियां और राहत टीम मौके पर पहुंच गईं. आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं. मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया गया है.

    जिला प्रशासन सक्रिय, जांच के आदेश

    संगारेड्डी कलेक्टर प्रवीण्या और एसपी परितोष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बचाव दल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी जो यह पता लगाएगी कि रिएक्टर फटने की असली वजह क्या थी.

    सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

    इस दुर्घटना ने एक बार फिर फैक्ट्रियों में सुरक्षा प्रोटोकॉल की गंभीरता को सामने ला दिया है. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के मानक सही तरीके से लागू नहीं किए गए थे.

    जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

    इस दर्दनाक हादसे ने न केवल कई परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि प्रशासन को भी सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है. यदि समय रहते सुरक्षा उपाय अपनाए गए होते, तो यह जानलेवा हादसा टाला जा सकता था. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Post Views: 315
    breaking news Damkal Factory Hadsa Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Maut Reactor Sangareddi Sigachi camical industry Telangana Today khabar Visfot दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    By DabangMay 8, 20260

    एक आम समस्या है धूप के प्रति सेंसिटिविटी के कारण स्किन का तेजी से जलना,…

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.