बीजापुर:- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विवाहित महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने प्रेमी दिलीप कड़ियम की चाकू मारकर हत्या कर दी और उसे कुएं में फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक वर्ष से थे प्रेम संबंध
मृतक के स्वजन के अनुसार, दिलीप कड़ियम और आरोपित महिला दोनों नगर पालिका में कार्यरत थे। दोनों के बीच पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। बाद में दिलीप को जानकारी मिली कि महिला पहले से विवाहित है। इसके बावजूद वह इस रिश्ते को जारी रखने और आगे बढ़ाने के लिए तैयार था।

