Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एक ही युवक को सांप ने कई बार डसा, फिर भी कैसे बच गई जान, पढ़िए रहस्य से भरी ये खबर

    July 5, 2026

    CG: नशे में धुत पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    July 5, 2026

    भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

    July 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » मोहब्बत, मारपीट और मौत…भतीजी के प्रेमी को चाचाओं ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज
    उत्तरप्रदेश

    मोहब्बत, मारपीट और मौत…भतीजी के प्रेमी को चाचाओं ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज

    DabangBy DabangJune 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश:- बागपत जिले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. कोतवाली बागपत क्षेत्र की एकता कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक खाली प्लॉट में युवक का शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला हत्या का निकला. शव की हालत देखकर साफ लग रहा था कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है. उसके हाथ बंधे हुए थे और गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था.

    शहजान के रूप में हुई मृतक की पहचान

    पुलिस ने शव की पहचान कस्बा बागपत निवासी शहजान के रूप में की. शहजान इलाके में फास्ट फूड का कारोबार करता था और स्थानीय लोगों के बीच परिचित चेहरा था. पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की और युवक की गतिविधियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक महत्वपूर्ण CCTV फुटेज लगी. फुटेज में तीन युवक एक रेहड़े पर कुछ ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे. पुलिस को इनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद फुटेज की गहन जांच की गई. जैसे-जैसे पुलिस ने वीडियो को खंगाला, संदेह और गहरा होता गया. इसके आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

    पुलिस ने शाहरुख, फरमान और इमरान को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली. आरोपियों के बयान के बाद पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो गई. पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह प्रेम संबंधों को लेकर उपजा विवाद था, जिसने अंततः एक युवक की जान ले ली. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शहजान का उनकी भतीजी के साथ प्रेम संबंध था. घटना वाली रात वह युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान युवती के चाचा ने उसे देख लिया. इसके बाद परिवार के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि गुस्से में आरोपियों ने युवक को बुरी तरह पीटा.

    पुलिस जांच में सामने आया कि शहजान को पहले लाठी-डंडों से पीटा गया. मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी घबरा गए और शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगे ताकि पुलिस तक वारदात की सच्चाई न पहुंच सके. वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को रेहड़े में रखा और देर रात उसे एक सुनसान खाली प्लॉट तक ले गए. वहां शव को फेंककर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. उन्हें लगा कि शव मिलने के बाद भी पुलिस हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाएगी, लेकिन उनकी यह योजना ज्यादा देर तक सफल नहीं हो सकी.पुलिस ने शाहरुख, फरमान और इमरान को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

    Post Views: 385
    Affairs Apradh Apradhi Arrested Boyfriend breaking news Crime Crime news Giraftar Girlfriend Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news murder Police Premi Premika Premprasang Sajis Today big news Today breaking news Today khabar Up Uttarpradesh Uttarpradesh news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    एक ही युवक को सांप ने कई बार डसा, फिर भी कैसे बच गई जान, पढ़िए रहस्य से भरी ये खबर

    July 5, 2026

    CG: नशे में धुत पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    July 5, 2026

    भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    एक ही युवक को सांप ने कई बार डसा, फिर भी कैसे बच गई जान, पढ़िए रहस्य से भरी ये खबर

    By DabangJuly 5, 20260

    सागर :- सागर जिले के बंडा क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

    CG: नशे में धुत पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    July 5, 2026

    भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

    July 5, 2026

    CG: रेलवे स्टेशन बना ‘वॉटरफॉल प्वाइंट’, शेड से फूटा झरना, भीगे यात्री

    July 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.