Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    June 5, 2026

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » लव का ट्रायंगल, भाभी ने किया मर्डर, पति को नींद की दवा देकर देवर के साथ सोती थी , नए प्रेमी के मिलते ही मार डाला देवर को
    उत्तरप्रदेश

    लव का ट्रायंगल, भाभी ने किया मर्डर, पति को नींद की दवा देकर देवर के साथ सोती थी , नए प्रेमी के मिलते ही मार डाला देवर को

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लव का ट्रायंगल, भाभी ने किया मर्डर, पति को नींद की दवा देकर देवर के साथ सोती थी , नए प्रेमी के मिलते ही मार डाला देवर को

    उत्तरप्रदेश :- लखनऊ में 2 बच्चों के पिता विजय उर्फ गप्पू की हत्या लव ट्रायंगल में हुई थी। 3 साल पहले पत्नी की मौत के बाद उसकी चचेरी भाभी से नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों नौकरी के बहाने हरियाणा भी चले गए थे। चचेरी भाभी उसके साथ रात बिताने के लिए अपने पति को खाने और शराब में नींद की गोली देती थी।

    बाद में चचेरी भाभी का पड़ोस के एक अन्य युवक से भी अवैध संबंध हो गया। इसकी जानकारी होने पर विजय नाराज हुआ। इस पर उसने भाभी से विरोध जताया। परिजनों का आरोप है कि भाभी ने अपने पति और नए प्रेमी के साथ मिलकर विजय का गला रेत कर हत्या कर दी। शव को घर से 100 मीटर दूर फेंक दिया।

    मामला मलिहाबाद के रहीमाबाद के अहिंडर गांव का है। 8 जून को गांव के ही विजय उर्फ गप्पू का शव खाली प्लॉट में मिला था। गांव में चर्चा होने लगी कि विजय की चचेरी भाभी ने ही उसे मार डाला है। वह अब पड़ोसी को चाहने लगी है। मामले की तह तक जाने के लिए दैनिक भास्कर की टीम अहिंडर गांव पहुंची।

    वहां विजय के घरवालों और ग्रामीणों से बात की। उन्होंने तस्वीर साफ की कि विजय (27) के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। 5 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। वह चचेरी भाभी कुंती (40) को नौकरी के बहाने हरियाणा ले जाकर रहने लगा। पिछली बार कुंती जब गांव आई तो पड़ोस के एक अन्य युवक से उसके संबंध बन गए। कुंती विजय के साथ रात बिताने के लिए अपने पति को नींद की गोली खिला देती थी। इसी त्रिकोणीय प्रेम संबंध में उसे मार डाला गया

    मृतक विजय और उसकी चचेरी भाभी कुंती का घर आमने-सामने है। विजय का शव घर से 100 कदम की दूरी पर खाली प्लाट में मिला था, जहां जानवर बांधे जाते हैं। हत्या के बाद कुंती ने ही पड़ोस में हल्ला मचाया कि विजय की डेडबॉडी वहां जमीन पर पड़ी है। इसके बाद सबको घटना के बारे में पता चला।

    पड़ोसियों से बात करने के बाद हम विजय के घर पहुंचे। उसके घरवालों ने बताया कि विजय और कुंती के पिछले तीन साल से अवैध संबंध थे। यह बात परिजनों ने ही नहीं, ग्रामीणों और आरोपी कुंती की ननद ने भी बताई। मृतक की मां और बहनें चीख-चीख कर कह रही हैं कि मेरे बेटे-भाई को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर मार डाला।

    दोनों ऐसे आए एक-दूसरे के नजदीक

    विजय के घर के सामने ही उसके चचेरे भाई का परिवार रहता है। चचेरे भाई राम भजन की पत्नी कुंती (40) पति की बीमारी और नशेबाजी के चलते परेशान रहती थी। इसी बीच तीन साल पहले विजय की पत्नी गायत्री की मौत हो गई। गायत्री की मौत के बाद विजय और कुंती में नजदीकियां बढ़ गईं।

    उसके बाद कुंती के विजय से अवैध संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कलह शुरू हो गई। इस पर कुंती नौकरी के नाम पर विजय के साथ हरियाणा चली गई। जहां पोल्ट्री फॉर्म में नौकरी करने लगी। जब भी दोनों गांव आते तो रात में एक ही साथ रहते। इस वजह से दोनों के बीच के अवैध संबंधों की जानकारी पूरे परिवार को हो गई थी।

    पति ने विरोध किया तो नींद की गोली देने लगी

    इसके बाद हम कुंती के घर पहुंचे। उसकी दो बेटी और नाबालिग बेटा घर में थे। उसकी ननद विमला ने बताया कि भाभी के विजय के साथ अवैध संबंध थे। भाई को शुरू में जानकारी नहीं हुई, क्योंकि भाभी दवाई के नाम पर नींद की गोली देती थी। कभी शराब में तो कभी खाने में दे देती थी।

    जब चाची और मोहल्ले वालों से जानकारी हुई तो विरोध किया, लेकिन भाभी ने घर खर्च की दुहाई देकर चुप करा दिया। भाभी और विजय अक्सर साथ में गलत हरकतें करते पकड़े जाते थे।

    3 महीने पहले घर लौटा था विजय

    विजय की मां सुंदरी का कहना है कि मेरे बेटे को कुंती ने अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद विजय उसके ऊपर ऐसा लट्टू हुआ कि वह जहां जाती, वहीं रहता। तीन महीने पहले विजय छोटी बहन नीरज की मौत पर घर आया था। उसके साथ कुंती भी आई। विजय घर में खाना खाता और रात को कुंती घर में रुकता था।

    Post Views: 730
    Afair Bhabhi committed murder Boyfriend breaking news Devar bhavi Fir Hatya Hindi News killed brother-in-law as soon as she found a new lover Lakhnow Latest Khabar Latest news Love Love triangle Love tringal Maut Nid ki goli Police Sajish she used to sleep with brother-in-law after giving sleeping pills to husband Today khabar Uttarpradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    June 5, 2026

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की गई जान, गाँव मे पसरा मातम

    By DabangJune 5, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हादसे का वार रहा. एक तरफ बिलासपुर जिले में…

    CG: बड़ा हादसा…ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    June 5, 2026

    CG: शादी का कार्ड नहीं, साइबर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें बचाव

    June 5, 2026

    इंसान ही नहीं आपके घर का पालतू तोता भी करता है हस्तमैथुन, वैज्ञानिकों ने गहन शोध के बाद किया सनसनीखेज खुलासा

    June 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.