Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Loudspeaker Banned In Mosque: रमजान के दौरान मस्जिदों में नहीं बजेगा लाउडस्पीकर, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
    उत्तरप्रदेश

    Loudspeaker Banned In Mosque: रमजान के दौरान मस्जिदों में नहीं बजेगा लाउडस्पीकर, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Loudspeaker Banned In Mosque : उत्तर प्रदेश के संभल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रमजान के दौरान मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं। प्रशासन ने कानून व्यवस्था के नाम पर यह कार्रवाई की है। मुस्लिम संगठनों ने अजान के लिए 1 मिनट लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति मांगी थी जिसको मना कर दिया गया।

    लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर संभल में दर्ज हुए FIR पर एसपी संभल कृष्ण कुमार ने कहा, “कई संगठनों की ओर से मांग उठाई गई थी कि उन्हें पहले की तरह कुछ समय के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाजत दी जाए। हालांकि, यह स्पष्ट किया जाता है कि सरकार और न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार इसकी इजाजत नहीं है। इनका जमीनी स्तर पर पालन करवाने का काम पुलिस प्रशासन का है।”

    किसी भी कीमत पर नहीं होगा नियमों का उल्लंघन : एसपी संभल कृष्ण कुमार

    मिली जानकरी के अनुसार, संभल जिले में जामा मस्जिद की छत से मौलवी द्वारा अजान देने का एक वीडियो सामने आया था। जिसके बाद कुछ मौलवी और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान एसपी से मिले और रमजान के दौरान लाउडस्पीकर की अनुमति मांगी।

    हालांकि, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इसे स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया और कहा कि प्रशासन नियमों का पालन करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एसपी ने कहा कि, संभल से कुछ मौलवी और कुछ जनप्रतिनिधि हमसे मिलने जरूर आए थे और उन्होंने कुछ बातों को लेकर चर्चा की थी लेकिन लाउडस्पीकर के संबंध में हमारा पहले से ही स्पष्ट निर्देश है कि न्यायालय के आदेश का पालन होगा और नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

    मुफ्ती आलम ने की लोगों से ये अपील

    इसके बाद संभल के मुफ्ती आलम राजा नूरी ने भी लोगों से प्रशासन के आदेशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान में सेहरी और इफ्तार की जानकारी देने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है। आधुनिक दौर में मोबाइल अलार्म, मैसेज और अन्य डिजिटल साधनों से लोगों को जागरूक किया जा सकता है, जिससे नियमों का भी पालन हो और रमजान की पवित्रता भी बनी रहे।

    Post Views: 360
    breaking news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Loudspeaker Loudspeaker Banned In Mosque Police Raipur Rajya Sarkar Ramjan S. P. Krishan kumar Sambhal Today Today khabar Today news Uttar Pradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    By DabangMay 18, 20260

    रायपुर:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शाह अब से कुछ देर…

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, ये है पूरा मामला

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.