Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026

    CG: पानी भरने को लेकर विवाद, रिश्तेदारों के दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला; आधा दर्जन से ज्यादा घायल

    May 24, 2026

    CG: दुष्कर्म का आरोपी पुलिसवाला गिरफ्तार : शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, महिला की शिकायत पर एक्शन

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » liquor scam: शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व IAS अनिल टुटेजा व अनबर ढेबर सहित अन्य आरोपियों की 205 करोड़ की संपत्ति जब्त, होटल, कामर्शियल बिल्डिंग सहित…
    कारोबार

    liquor scam: शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व IAS अनिल टुटेजा व अनबर ढेबर सहित अन्य आरोपियों की 205 करोड़ की संपत्ति जब्त, होटल, कामर्शियल बिल्डिंग सहित…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : शराब घोटाले में ED ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ED ने घोटाले के आरोपियों की 205 करोड़ की प्रापर्टी अटैच की है। ED की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक पूर्व IAS अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर सहित अन्य आरोपियों की ED रायपुर ने 18 चल और 161 अचल संपत्ति को जब्त किया गया है।

    संपत्ति का कुल मूल्य 205. 49 करोड़ है। आपको बता दें कि करीब 2000 करोड़ के शराब घोटाले में हाल ही में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अनबर ढेबर सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।ईडी ने मामले में आईपीसी, 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर शराब घोटाले में एक नई ईसीआईआर दर्ज की है।

    ईडी द्वारा कुर्क की गई संपत्तियों में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की 14 संपत्ति को कुर्क किया गया है. जिनकी कीमत 15.82 करोड़ रुपये हैं. 115 संपत्तियां अनवर ढेबर की हैं, जिसकी कीमत 116.16 करोड़ है. 3 संपत्ति विकास अग्रवाल की हैं, जिसकी कीमत 1.54 करोड़ है. 33 प्रॉपर्टी अरविंद सिंह की हैं, जिसकी कीमत 12.99 करोड़ है. अरुण पति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ रुपये की एक संपत्ति को जब्त किया गया है, इसके अलावा, त्रिलोक सिंह ढिल्लों की 9 संपत्तियों को कुर्क किया गया है,

    जिसकी कीमत 28.13 करोड़ रुपये है. नवीन केडिया के 27.96 करोड़ रुपये के आभूषण भी कुर्क किए हैं. आशीष सौरभ केडिया/ दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की 1.2 करोड़ की संपत्ति और एक वाहन को कुर्क किया है, जिसकी कीमत 0.13 लाख है. अनवर ढेबर की कुर्क की गई संपत्तियों में उनकी फर्म ए ढेबर बिल्डकॉन के बैनर तले चल रहे होटल वेनिंगटन कोर्ट, रायपुर और एकॉर्ड बिजनेस टावर के नाम से एक कमर्शियल बिल्डिंग भी शामिल हैं.

    ED ने बताया कि 2017 में शराब की खरीद और बिक्री के लिए CSMCL बनाई गई थी, लेकिन सरकार बदलने के साथ ही ये सिंडिकेट के हाथ का एक टूल बन गई. आरोप है कि CSMCL से जुड़े कामों के लिए सारे कॉन्ट्रैक्ट इस सिंडिकेट से जुड़े लोगों को ही दिए जा रहे थे. ED का दावा है कि सिंडिकेट ने अवैध शराब की बिक्री से ‘बड़ा कमीशन’ कमाया, ये रकम अनवर ढेबर को दी गई और फिर उसने इसे राजनीतिक पार्टी तक साझा किया.

    Post Views: 565
    Cg news chhattisgarh Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026

    CG: पानी भरने को लेकर विवाद, रिश्तेदारों के दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला; आधा दर्जन से ज्यादा घायल

    May 24, 2026

    CG: दुष्कर्म का आरोपी पुलिसवाला गिरफ्तार : शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, महिला की शिकायत पर एक्शन

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    By DabangMay 24, 20260

    उत्तर प्रदेश:- मुरादाबाद ज़िले से एक रूह को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने…

    CG: पानी भरने को लेकर विवाद, रिश्तेदारों के दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला; आधा दर्जन से ज्यादा घायल

    May 24, 2026

    CG: दुष्कर्म का आरोपी पुलिसवाला गिरफ्तार : शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, महिला की शिकायत पर एक्शन

    May 24, 2026

    CG: हैवान बना पिता, अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.