Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » लेडी साइको किलर, इतने बच्चों का मर्डर, जानकर उड़ जाएगे आपके होश
    जुर्म

    लेडी साइको किलर, इतने बच्चों का मर्डर, जानकर उड़ जाएगे आपके होश

    DabangBy DabangDecember 6, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा :- हरयाणा की पूनम, देश की पहली ऐसी महिला सीरियल किलर है, जिसने सुंदर बच्चियों से नफ़रत के चलते चार मासूमों को पानी में डुबोकर मार डाला। उसका शिकार बनने वालों में उसका मासूम बेटा भी शामिल था। जानिए पूनम की पूरी खौफनाक कहानी।

    वो शायद देश की पहली ऐसी महिला सीरियल किलर होगी जो बच्चियों को सिर्फ इसलिए मार देती थी, क्योंकि उसे उनकी सुंदरता पसंद नहीं थी। क्योंकि इसे सुंदर बच्चियां अच्छी नहीं लगती थीं। जिसने सभी बच्चों को पानी में डुबो कर मार दिया। वो शायद इकलौती ऐसी मां है, जिसने अपने तीन साल के बेटे को सिर्फ इसलिए मार डाला ताकि उसके हाथों हुए या होने वाले कत्ल को लेकर उस पर कोई शक ना करे। यकीनन वो लेडी सीरियल किलर या साइको किलर है, जिसने सिर्फ अपने परिवार के ही बच्चों के क़त्ल किए। जिनमें उसका खुद का बेटा भी शामिल है। उसने चार बच्चो को मारा है।

    मामा के घर आने के बाद अचानक पूनम की नजर छह साल की विधि पर पड़ी चुकी थीं। विधि की सुदंरता देखते ही उसके अंदर का हैवान जाग उठा था, सुंदरता से नफ़रत जो थी पूनम को। बारात वाली विधि पर पूनम की नज़र पड़ते ही विधि अचानक गायब हो चुकी थी। छह साल की छोटी बच्ची थी, लिहाज़ा थोड़ी ही देर में शोर मच गया कि विधि मिल नहीं रही है। अब घर के लोगों ने विधि को ढूंढना शुरू कर दिया। तभी कुछ लोग घर के एक कमरे में पहुंचे तो कुंडी बाहर से लगी थी, अंदर गए तो देखा कि विधि पानी के एक टब में मुर्दा पड़ी है।

    पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पानी का टब देख कर पहली नज़र में ही समझ आ गया था, कि इतने छोटे से टब में छह साल की विधि खुद से डूब कर नहीं मर सकती है। जिस कमरे में टब था, उसका दरवाजा बाहर से बंद किया गया था। इन दो चीजों ने पुलिस को यकीन दिला दिया कि मामला हादसे का नहीं बल्कि कत्ल का है। पुलिस ने जब घर में मौजूद महिलाओं से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वारदात के वक्त पूनम के कपड़े गीले थे। घर की महिलाओं ने उससे पूछा भी था कि कपड़े गीले कैसे हैं?

    पुलिस तफ्तीश शुरू कर चुकी थी। पूछताछ में ही पुलिस को पता चला कि उसने बारात में जाने से मना कर दिया था। सीसीटीव कैमरे में भी कई बार आते-जाते उसी जगह दिखई दे रही थी, ऊपर से कपड़े भी गीले थे। जब पुलिस ने पूनम से पूछताछ शुरू की तो पुलिस को भी लगा कि चलो विधि के कत्ल की गुत्थी जल्दी सुलझ गई। मगर जैसे ही विधि को पानी में डुबो कर मारने की बात परिवार वालों को पता चली तब अचनाक पिछले दो सालों में ठीक विधि की तरह पूनम के परिवार के अंदर तीन और बच्चों की हुई मौत सबी के दिमाग़ में घूम गई।

    साइको सीरियल किलर निकली पूनम

    क्या उन बच्चों को भी पूनम ने ही मारा था, ये बात पुलिस के कानों में भी पहुंची। जब पुलिस ने पूनम से फिर से पूछताछ की तो इसके बाद जो खुलासा हुआ उसे सुन कर खुद पुलिस को भी यकीन करना पडा कि पूनम कोई और नहीं एक साइको सीरियल किलर है। एक ऐसी सीरियल किलर जिसने अपने तीन साल के बेटे तक को भी नहीं बख्शा। जब पुलिस ने चार मासूम बच्चों के क़त्ल की वजह पूनम से पूछी तो उसने अपने चेहरे पर बिना कोई शिकन लाए सीधे कहा उसे सुंदर बच्चियों से नफ़रत है, बस इसीलिए वो उन्हें मार देती थी।

    पसंद नहीं थी बच्चो की सुंदरता

    सोनीपत की रहने वाली पूनम की पानीपत के नीरज से 2019 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसने ससुराल में रहते हुए ही बीएड की पढ़ाई की. इस दौरान 2020 में उसे एक बेटा हुआ- शुभम, तब तक सब कुछ ठीक था। पूनम अपने मायके और ससुराल में खुद को सबसे खूबसूरत मानती थी, वो पढ़ी-लिखी भी थी, मगर जब शुभम पैदा हुआ और तीन साल का हुआ तब कुछ रिश्तेदार ये कहने लगे कि शुभम मां जैसा सुंदर नहीं है। पूनम के सामने परिवार की कई बच्चियों की सुंदरत की भी तारीफ होती थी, दूसरों की बच्चियों की तारीफ धीरे-धीरे पूनम को बुरी लगने लगी।

    अपने ही बेटे को भी मार डाला

    उन्हीं में से एक बच्ची उसकी अपनी ननद की नौ साल की बेटी इशिका थी। साल 2023 में इशिका पूनम के घर आई, पूनम को इशिका की सुंदरता से जलन होने लगी थी। लिहाजा उसने पहला कत्ल इशिका का ही करने का फैसला किया था। एक दिन जब घर में सिर्फ पूनम और इशिका थी तब पूनम का तीन साल का बेटा शुभम भी मौजूद था, तभी पूनम ने इशिका को घर के अंदर पानी की टंकी में डुबो दिया। डूबने से इशिका की मौत हो गई, इत्तेफाक से इशिका को डुबोते हुए शुभम ने दिख लिया था। पूनम डर गई कि शुभम किसी को बता ना दे इसलिए उसने इशिका के बाद खुद अपने तीन साल के बेटे शुभम को भी पानी की उसी टंकी में डुबो कर मार दिया।

    मायके में भाई की बेटी को देखा

    पूनम को लगा कि शुभम की मौत की वजह से कोई भी उस पर शक नहीं करेगा और सब ही समझेंगे कि दोनों बच्चे खेलते हुए टंकी में गिर गए और सच में हुआ भी ऐसा ही। हलाकि खुद पूनम के बेटे की भी मौत हुई थी इसलिए किसी ने इशिका और शुभम की मौत पर शक ही नहीं किया। इसके बाद पूरे दो साल तक पूनम खमोश रही, इस दौरान उसने दूसरे बेटे को जन्म दिया, इसी साल अगस्त में पूनम अपने मायके आई हुई थी। मायके आने पर उसने अपने चचेरे भाई की छह साल की बेटी जिया को देखा, जिया भी दिखने में सुंदर थी, जिया को देखते ही पूनम को फिर लगा कि वो सुंदर क्यों है।

    पूनम ने इस बजह से किया तीसरा कतल

    बस इसी गुस्से में अब उसने तीसरा कत्ल करने का फैसला किया। एक दिन घर में जब कोई नहीं था, तब पूनम ने जिया को भी पानी की टंकी में डाल कर उसे भी मार डाला। इस बार भी किसी ने उस पर शक नहीं किया। जिया के कत्ल के कुछ वक्त बाद पूनम ससुराल लौट आई थी, तभी 30 नवंबर और एक दिसंबर को पूनम के पति के मामा के दो बेटे और बेटी की शादी तय हो गई. पूनम पति के साथ मामा के घर शादी में शामिल होने के लिए पहुंच गई।

    खौफनाक फैसला

    30 नवंबर को बेटी की शादी हो चुकी थी, अब एक दिसंबर को बारात जानी थी, मगर शादी में जब पूनम घर आई तो उसकी नज़र छह साल की विधि पर पड़ी। विधि को सबी रिश्तेदार बहुत कर रहे थे, दिखने में वो भी सुंदर है। बस पूनम को विधि की यही सुंदरता फिर से गुस्सा दिला दिया, उसने तय कर लिया कि वो विधि को भी मार डालेगी।

    पूनम की दो गलतियों ने पकड़वाया

    एक दिसंबर को तबीयत ठीक ना होने का बहाना कर पूनम बारात में नहीं गई थी, विधि भी घर पर थी। इसके बाद मौका मिलते ही वो विधि को स्टोर रूम में ले गई, वहां पानी का छोटा सा टब था। उसने विधि का सिर पकड़ कर उसे टब में तब तक डुबो कर रखा जब तक कि विधि की मौत नहीं हो गई। पर इस वजह से पूनम के कपड़े गीले हो गए थे. फिर स्टोर रूम से बाहर निकलते वक्त उसने स्टोर रूम का दरवाज भी बाहर से बंद कर दिया था, और इन्ही दो गसलतियों के बजह से खुद को ले डूबी।

    पानी में डुबोकर इसलिए मारती थी पूनम, चौक जायेंगे आप भी

    बाद में जब पुलिस ने पूनम से पूछा कि उसने हर बच्चे को पानी में ही डुबो कर क्यों मारा? तब पूनम ने बताया कि पानी में डुबो कर मारने से उसे आसानी से ये पता चल जाता था कि बच्ची मर चुकी है, उसकी सांसों से वो उसकी मौत का अंदाज़ा लगा लेती थी। दूसरा इससे किसी को शक भी नहीं होता था। पुलिस ने जब उससे ये जानना चाहा कि उसने सिर्फ अपने ही परिवार के बच्चों को कयों मारा? तब पूनम का जवाब था कि परिवार की हर सुंदर बच्ची से उसे नफ़रत थी, इसीलिए वो उसे मार देती थी। यानी अगर पूनम ना पकड़ी जाती तो क्या पता परिवार की और कितनी ही सुंदर बच्चियां उसकी शिकार हो जातीं।

    Post Views: 280
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Crime Crime news Criminal Giraftar Hariyana Hatya Hindi Khabar Hindi News Lady cyco killer Latest Khabar Latest news murder Police Sajis Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    By DabangMay 18, 20260

    हरदोई:- बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक shocking घटना सामने आई है। 24 वर्षीय अतुल नामक…

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.