जांजगीर : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां देसी शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक़, मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति से उन्होंने यह शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद दोनों की तबियत बिगड़ी और दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला जांजगीर जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अमोदा की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही 3 लोगों की मौत देसी शराब पीने से मौत हुई थी और अब यह एक और बड़ी घटना हो गई है। गांव के एक कोचिये से इन्होने शराब खरीदी दी। पुलिस उस कोचिये से पूछताछ करेगी जिसने शराब बेचीं और उसने शराब कहां से ली थी, शराब पर क्या लेबल लगा था, उसके पास कितने और स्टॉक हैं, कितने लोगों को अब तक शराब बेचीं, इन सवालों के जवाब भी पुलिस तलाशने की कोशिश करेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

