Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Paytm इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, 31 अक्टूबर से पहले तुरंत करें यह काम
    टेकनालाजी

    Paytm इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, 31 अक्टूबर से पहले तुरंत करें यह काम

    DabangBy DabangSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- राष्ट्रीय भुगतान निगम ने आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों को बड़ी राहत दी है. अब पुराने @Paytm यूपीआई हैंडल से जुड़े सभी ऑटोपे 31 अक्टूबर 2025 तक चालू रहेंगे. इससे पहले इनको 1 सितंबर से बंद करने का निर्देश था. इस फैसले से करीब 1 लाख ग्राहकों को फायदा होगा, जिनके मोबाइल रिचार्ज, बिजली-पानी के बिल, ओटीटी प्लेटफॉर्म और बीमा प्रीमियम जैसी सेवाओं की ऑटोमैटिक किस्तें पुराने हैंडल से जुड़ी हुई थीं.

    तीसरी बार बढ़ाई समयसीमा

    एनपीसीआई ने इस समयसीमा को अब तक तीसरी बार बढ़ाया है. निगम ने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे तुरंत पेटीएम के साथ मिलकर सभी सक्रिय ऑटोपे को नए बैंक हैंडल में स्थानांतरित करें, ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. कई ग्राहकों ने अभी तक पुराने @Paytm हैंडल से जुड़े ऑटोपे को रद्द नहीं किया है. बार-बार की गई चेतावनी और याद दिलाने के बावजूद भी यह कदम नहीं उठाया गया.

    विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से ग्राहकों को काफी राहत मिलेगी. पुराने @Paytm हैंडल से जुड़े ऑटोपे अगर समय पर रद्द नहीं किए जाते, तो बिल या सेवाओं की ऑटोमैटिक किस्तें बंद हो सकती थीं, जिससे अतिरिक्त शुल्क या भुगतान में देरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती थीं.

    आरबीआई की पाबंदी और एनपीसीआई का आदेश

    गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल पेमेंट्स बैंक में गड़बड़ियों के चलते पेटीएम हैंडल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई थी. इसके बाद एनपीसीआई ने सभी @Paytm हैंडल को दूसरे बैंकों में स्थानांतरित करने का आदेश दिया. हालांकि, अब भी कई पुराने हैंडल ऑटोपे से जुड़े हैं, जिससे समय पर भुगतान न होने का खतरा बना हुआ था.

    ग्राहकों के लिए जरूरी कदम

    ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने @Paytm हैंडल से जुड़े ऑटोपे को रद्द कर दें और नए बैंक हैंडल के साथ नया ऑटोपे सेट करें. ध्यान रहे कि ग्राहकों की सहमति के बिना यह बदलाव तकनीकी तौर पर नहीं किया जा सकता, इसलिए इस प्रक्रिया को स्वयं पूरा करना जरूरी है. एनपीसीआई और पेटीएम दोनों ने ग्राहकों को जागरूक करने के लिए लगातार नोटिफिकेशन और रिमाइंडर भेजे हैं.

    Post Views: 370
    breaking news Cg news Government Hindi News Issue Latest news OTT platform Paytm Paytm users RBI Technical Technology Today khabar Users दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    By DabangJune 7, 20260

    कोरबा:- मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी के इल्जाम में युवक की बेदम पिटाई वहां मौजूद…

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.