Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » राशन कार्ड का चावल खरीदा, तो जाना पड़ सकता है जेल, बेचने वाला राशन कार्ड हो जायेगा निरस्त, स्कूल पर कब्जा करने व कोचिंग संचालकों पर भी होगा एक्शन
    छत्तीसगढ़

    राशन कार्ड का चावल खरीदा, तो जाना पड़ सकता है जेल, बेचने वाला राशन कार्ड हो जायेगा निरस्त, स्कूल पर कब्जा करने व कोचिंग संचालकों पर भी होगा एक्शन

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर : राशन कार्ड पर मिलने वाले चावल को खरीदने और बेचने वाले दोनों पर गाज गिरेगी। खरीदने वाले दुकानदार को जहां जेल तक हो सकती है, तो वहीं बेचने वालों का राशन कार्ड भी निरस्त किया जा सकता है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि पीडीएस का चावल खरीदने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार चावल बेचने वाले का भी राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा।

    कलेक्टर ने इस आशय के आदेश आज इस टीएल की बैठक में दिए। उन्होंने बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर और झोलाछाप डॉक्टरों पर भी लगातार कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने आज टीएल बैठक में लंबित मामले और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, डीएफओ  सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत  आरपी चौहान, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

    जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पीएम जनमन योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है इसके लिए अभियान चलाकर पीव्हीटीजी के हितग्राहियों को सेचुरेशन लेवल हासिल करने तक लाभान्वित किया जाए। इसके लिए 23 अगस्त से 15 दिन का विशेष अभियान चलाने कहा। उन्होंने फोटो युक्त मतदाता सूची के लिए आज से शुरू हुए डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता से करने कहा। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल में कोई अवैध कब्जा है तो सभी एसडीएम तत्परता से कब्जा हटाना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के बचे हुए प्रकरणों पर तेजी से निर्णय लेने के निर्देश दिए। लंबे समय से नदराद अधिकारी-कर्मचारी पर भी शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई करने कहा।

    वन विभाग को मिला स्वच्छता पुरस्कार-
    स्वच्छ भारत मिशन एवं पर्यटन विभाग के समन्वय से स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग का शुभारंभ किया गया है जिसका उद्देश्य पर्यटन स्थलों में अतिथियों के ठहरने के लिए रिसॉर्टस, होटल, होमस्टे एवं धर्मशाला जैसी कई अतिथि सत्कार सुविधाएं है जो ग्रामीण क्षेंत्रों में आवास सुविधाएं प्रदान करती है। वन विभाग के ग्रीन वैली रिसॉर्टस शिवतराई को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, फिकल स्लज प्रबंधन एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के निर्धारित मापदंड के अनुसार सर्वाधिक अंक मिला। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में डीएफओ को ग्रीन लीफ रेटिंग का प्रमाण पत्र एवं मोमेन्टो दिया।

    Post Views: 2,835
    Bilaspur breaking news Cg news chhattisgarh Collector Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    By DabangMay 4, 20260

    दिखने में छोटे होने के बावजूद, मेथी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते…

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.