Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » सांप के काटने पर कैसे पहचानें… जहरीला है या नहीं, दांत के निशान से चल जाएगा पता
    नई दिल्ली

    सांप के काटने पर कैसे पहचानें… जहरीला है या नहीं, दांत के निशान से चल जाएगा पता

    DabangBy DabangFebruary 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- बारिश के मौसम में हरियाली के साथ ही सांपों के निकलने का खतरा बढ़ जाता है. बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाने से वह सूथी व सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों, दुकानों या फिर खेतों में पहुंच जाते हैं. सरकारी आकड़ों के मुताबिक देश में प्रतिवर्ष 30-40 लाख सांप के काटने के मामले आते हैं. इनमें से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है. सही जानकारी होने के साथ ही तुरंत कार्रवाई करने से मौतों के आंकड़ों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है.

    आइए, जानते हैं कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स जिससे सर्पदंश के बाद जान को बचाया जा सकता है.

    सांप के दांतों के निशान से करें उसकी पहचान

    सांप के काटने के बाद सबसे पहले दांतों के निशान को देखना चाहिए. बता दें कि जहरीले सांप के काटने से अमूमन दो गहरे पंचर निशान (फैंग मार्क्स) दिखते हैं, जो उनके विषैले दांतों की वजह से बनते हैं. वहीं बिना जहरीले सांपों के काटने में छोटे-छोटे निशान चाप के आकार में कई सारी पंक्तियों में दिखाई पड़ते हैं. उदाहरण के तौर पर भारतीय रैट स्नेक (धामन), जो गैर-जहरीला सांप है, इसके काटने से छोटे-छोटे दांतों के निशान बनते हैं, दूसरी तरफ कोबरा या करैत आदि जहरीले सांप के काटने में दो प्रमुख निशान दिखाई पड़ते हैं. जहरीले सांप काटने से दो नीले निशान आपको स्पष्ट दिखाई पड़ेंगे वहीं बिना जहरीले सांप के काटने पर ये निशान नहीं दिखाई पड़ते.

    लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी

    जहरीले सांप के काटने के लक्षण चंद मिनटों में दिखाई पड़ने लगते हैं. भारत में प्रमुख रूप से जहरीले सांप में कोबरा, करैत, रसेल्स वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर हैं, इनके काटने से अधिकांश लोगों की मौत हो जाती है.

    कोबरा व करैत: इन सांपों के काटने के बाद पीड़ित की पलकों का भारी होना के अलावा धुंधला दिखना, सांस लेने में तकलीफ होना, लकवा और बेहोशी. करैत सांप के काटने में दर्द कम हो सकता है लेकिन इसके लक्षण गंभीर होते हैं.

    हीमोटॉक्सिक विष (रसेल्स वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर): सांप काटने के स्थान पर तेज सूजन, खून का रिसाव होना, काले धब्बे और पेट दर्द होता है.

    वहीं बिना जहरीले सांप के काटने पर दर्द और हल्की सूजन हो सकती है लेकिन इसमें गंभीर लक्षण नहीं दिखते हैं. यदि 15 से 30 मिनट में कोई गंभीर लक्षण ना दिखें तो माना जाता है कि संभवतः गैर-जहरीला सांप है. फिर भी, हर सांप के काटने को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अस्पताल जाना चाहिए.

    पहला उपचार: क्या करें और क्या न करें

    सांप के काटने के बाद तुरंत बाद ये उपाय अपनाएं

    शांत रहें: घबराहट होने से विष तेजी से फैलता है. पीड़ित को स्थिर रखने के साथ ही हिलने-डुलने से रोकें.

    काटे स्थान को नीचे रखें: यदि काटने का स्थान हाथ या पैर पर है, तो उसको दिल के नीचे रखें जिससे विष धीरे फैले.

    आभूषण को हटा दें : सूजन बढ़ने से पहले चूड़ियां, अंगूठी या जूते आदि को हटा देना चाहिए.

    घाव को तुरंत साफ करें: हल्के साबुन के साथ पानी से घाव को धोएं लेकिन इसे रगड़ना नहीं चाहिए.

    अस्पताल जाएं: सांप काटने के तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाना चाहिए. जहां एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) उपलब्ध हो. भारत में पॉलीवैलेंट एएसवी कोबरा, करैत, रसेल्स वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर के लिए काफी प्रभावी है.

    यह गलतियां नहीं करनी चाहिए

    घाव को चूसने या फिर काटने अथवा गर्म करने की कोशिश ना करें.

    कसकर बांधना (टॉर्निकेट) नहीं करें, इससे ऊतक डैमेज हो सकते हैं.

    परंपरागत इलाज या तांत्रिकों पर भरोसा नहीं करें.

    Post Views: 225
    breaking news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Nai Delhi Saap Sap ki prajatiya Snak Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    By DabangMay 18, 20260

    रायसेन :- जिस मां ने बेटे को बचपन में अपने हाथों से निवाले खिलाए, उसी…

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.