सतना:- रामवन पथ गमन हाईवे एक दर्दनाक और सनसनीखेज सड़क हादसे का गवाह बना, जब भैंसों से भरे एक कंटेनर और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन हाईवे से उतरकर पलट गए। इस हादसे में कंटेनर में लदी कई भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।
तिघरा मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 4 बजे घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर क्रमांक MP 20 JJ 1308 में 50 से अधिक भैंसों को अत्यंत अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर लोड किया गया था, जिन्हें सतना से जबलपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे अनाज से लदे ट्रक क्रमांक MP 21 ZD 9367 से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

