Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » 29 सितंबर का राशिफल : जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…इन राशियों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत….
    कारोबार

    29 सितंबर का राशिफल : जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…इन राशियों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत….

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 29, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आयेगा। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी, किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है । लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। दम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

    वृष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। छोटे स्तर पर शुरु किया गया व्यापार आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़ें। कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। घरवालों से किसी विषय पर सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

    मिथुन राशि : आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। आपकी काबिलियत से आज आपको नई पहचान मिलेगी, आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनायेंगे। आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    कर्क राशि : आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत हैं। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नई क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे, जिसमें परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। समाज सेवा के लिए की गई कोशिशें आपकी अलग पहचान बनायेंगी। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, तो पढ़ाई में मन लगेगा।

    सिंह राशि : आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलने से कोई प्रसाशनिक कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आपके दिमाग में नए-नए विचार आयेंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों की रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे जो आपके लिए भविष्य में काम आयेंगे।

    कन्या राशि : आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पुराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आयेगा। बिजनेस सम्बन्धी मीटिंग में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रखेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र आज कुछ ऑनलाइन सीखने की कोशिश करेंगे। आपकी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपकी बचपन की यादे ताज़ा हो जाएगी।

    तुला राशि : आज किस्मत आपके साथ रहेगी। समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आयेगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसको संभाल कर रखें। कभी भी उसकी जरूरत पड़ सकती है। बॉस आपको किसी जरूरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। शाम किसी बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहाँ आपकी मुलाकात किसी ख़ास व्यक्ति से होगी।

    वृश्चिक राशि : आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आपमें सफलता और उच्चपद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, साथ ही कहीं घूमने भी जायेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी।

    धनु राशि : भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं। लेकिन जल्द ही इसका समाधान निकालने में सफल भी हो जायेंगे। नवविवाहित दंपत्ति में मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें, रिश्ता और मजबूत होगा।

    मकर राशि : आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सीनियर नेता आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। सफलता में आ रहीं सारी दिक्कते दूर होंगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। लवमेट आज एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

    कुंभ राशि : आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल आपके पक्ष में आयेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप कोई नई जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे से फ़ोन पर देर तक बात करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह मिलेगी।

    मीन राशि : आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किए गए प्रयासों का फल आज मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आपको पूरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा। छात्रों को आज सफलता मिलने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी। दोस्ती और मजबूत होगी। साथ ही पार्टी भी करेंगे।

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    By DabangMay 24, 20260

    कोरबा:- जिले से कानून व्यवस्था और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला…

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.