Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » 26 सितम्बर का राशिफल : मिथुन, तुला, धनु, मीन राशि वालों का व्यापार बहुत अच्छा चलेगा , जानें आज का राशिफल….
    कारोबार

    26 सितम्बर का राशिफल : मिथुन, तुला, धनु, मीन राशि वालों का व्यापार बहुत अच्छा चलेगा , जानें आज का राशिफल….

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 26, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी मंदिर या धर्मस्थल पर लोगों की सेवा का मन बनायेंगे। आज लोग आपकी पर्सनॉलिटी से काफी प्रभावित होंगे। किसी अनजान से सहायता मिलने की वजह से आपका मन पूरे दिन खुश रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन अगर कई दिनों से नये काम को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज उसकी शुरुआत करेंगे। ऑफिस में आज कुछ नये कार्यों की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आएगी।

    वृष राशि : आज भाग्य आपका साथ देगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको दोगुना फायदा होने के योग बन रहे हैं। निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। अगर आपका कार्य शिक्षण, धार्मिक संस्थान, आयात-निर्यात आदि से जुड़ा है तो आपको लाभ होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें प्रोमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी मिलेगी। अगर आपका ट्रांसफर होता है तो उसे स्वीकार कर लें। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है।

    मिथुन राशि : आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज समाज में आपकी एक अलग ही पहचान बनेगी। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको आलस्य करने से बचना चाहिए। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स को आज कोई टॉपिक समझने में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता बनी रहेगी। आज लवमेट्स का एक दूसरे के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। कंप्यूटर सीख रहे छात्रों को आज कुछ रोचक जानकारी प्राप्त होगी।

    कर्क राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार में सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। कोई भी फैसला लेते वक्त घरवालों की राय लेना बेहतर रहेगा। आज आप थोड़ा अस्वस्थ महसूस करेंगे लेकिन रेस्ट करने से सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के जिन लोगों को आंख सम्बन्धी कुछ समस्या आ रही है वो आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग आज किसी नए कार्य में पैसे निवेश करने का मन बनायेंगे।

    सिंह राशि : आज का दिन बहुत ही परेशानी वाला रहेगा. आपके मन में किसी प्रकार की कोई चिंता चल रही है, जिसके कारण आपका जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहेगा. आपके जीवन में एक के बाद एक-एक चुनौतियां आती जा रही हैं, एक मुसीबत खत्म होती है, तो दूसरी उससे पहले खत्म हो जाती है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा और आपको माइग्रेन की शिकायत भी हो सकती है.

    कन्या राशि : धन से संबंधित निर्णय लेने में आप सक्षम रहेंगे और उनमें आपको फायदा भी होगा. यदि आप प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य करते हैं या प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं, तो उसमें भी आपको कोई बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप अपने परिवार के साथ भरपूर समय बिता सकते हैं, जिससे आपके मन को बहुत शांति मिलेगी. नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा.

    तुला राशि : आज का दिन बहुत बेहतर रहेगा. आपको पैसे से संबन्धित कोई कमी नहीं रहेगी, जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें, तो यदि आप नए-नए व्यापारी हैं, तो किसी भी प्रकार के धन का लेनदेन बहुत सोच समझकर करें. अपने व्यापार में ज्यादा पैसे का निवेश न करें. पहले मार्केट की स्थिति को समझे, उसके बाद ही अपने व्यापार में अधिक पैसा लगाए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है.

    वृश्चिक राशि : आज का दिन थोड़ा कमजोर वाला रहेगा. आपको काम की अधिकता के कारण बहुत अधिक कष्ट हो सकता है, जिससे आपको शाम के समय, बुखार भी महसूस हो सकता है, इसीलिए थोड़ी सी अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं. आपके घर में किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसको देखकर आपके मन में बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी, उनकी आओ भगत में आप सारा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको थकान महसूस हो सकती है l

    धनु राशि : कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। आज रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साहित्य और तकनीकी के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि की जो कन्याएं प्रतियोगी परीक्षा दी हैं उनको आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।

    मकर राशि : आज का दिन किसी व्यापार को शुरू करने के लिए उत्तम है। आप कोई अच्छी योजना बनाकर अपने कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी, जिससे आज उनका मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है।

    कुंभ राशि : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए सारे काम आज आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज फोन पर किसी दोस्त से काफी देर तक बात करेंगे। उनके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे।

    मीन राशि : आज बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा। आज आप ज्यादातर समय अपने परिजनों के साथ बितायेंगे। साथ ही उनके साथ मिलकर कई मनोरंजक गतिविधियां करेंगे। बच्चे आज आपसे अपने मन-पसंद खिलौने की मांग करेंगे। आज आपको अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा।

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    By DabangMay 24, 20260

    कोरबा:- जिले से कानून व्यवस्था और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला…

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.