Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    May 15, 2026

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » 15 मई 2026 का राशिफल: शुक्रवार को क्या कहती है आपकी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल
    ज्योतिष

    15 मई 2026 का राशिफल: शुक्रवार को क्या कहती है आपकी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    DabangBy DabangMay 15, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष– शुक्रवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज आपके सभी काम में उत्साह रहेगा. तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव होगा. कार्यस्थल पर आपके काम की लोग तारीफ करेंगे. व्यापार में नए ग्राहक मिलने से आपको लाभ हो सकता है. पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा. माता से लाभ होगा. यात्रा के योग हैं. धन लाभ, उत्तम भोजन और उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

    वृषभ– 15 मई, 2026 शुक्रवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छायी रहेगी. शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा. इस कारण आप अपना काम समय पर कर पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे. घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले में भी आज चिंतित रहेंगे. आपकी उग्रवाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़े का कारण बनेगी. परिश्रम व्यर्थ होता हुआ प्रतीत होगा. गलतफहमी से बचने का प्रयास करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज संघर्ष का दिन है. जीवनसाथी के विचारों को सम्मान देकर गृहस्थ जीवन सुखमय बना सकेंगे.

    मिथुन– 15 मई, 2026 शुक्रवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपका दिन बहुत लाभदायी है. अविवाहितों का रिश्ता कहीं पक्का हो सकता है. धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगी. मित्रों से लाभ होगा. परिजनों से भी किसी तरह का लाभ आपको मिल सकता है. आज आपको अच्छा खाना नसीब होगा. मित्रों से लाभ होगा. संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों से आपको लाभ होगा. आय में वृद्धि होगी. वैवाहिक सुख और शांति की अनुभूति होगी.

    कर्क– 15 मई, 2026 शुक्रवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. आज आप हर काम सरलता से पूरे कर पाएंगे. नौकरी में आपके अधिकारी खुश रहेंगे. आपकी पदोन्नति के योग हैं. अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. परिजनों के साथ खुले मन से बातचीत होगी. घर के डेकोरेशन पर कुछ खर्च हो सकता है. बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. सरकारी लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

    सिंह– 15 मई, 2026 शुक्रवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज का दिन धार्मिक कामों में गुजरने वाला है. परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. काम के प्रति लापरवाही रवैया रखने से आज नुकसान हो सकता है. आज पहले हाथ में आए काम को पूरा करें, फिर दूसरे काम की ओर बढ़ें. गुस्से पर संयम रखें. व्यवसाय में बाधा आ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में दिक्कत आएगी. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. इस दौरान ध्यान करके अनावश्यक तनाव को दूर करें.

    कन्या- 15 मई, 2026 शुक्रवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज के दिन नए काम की शुरुआत नहीं करें. बाहरी खाद्य पदार्थों से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी. गुस्सा अधिक रहेगा, अतः बोलने पर संयम रखें. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. पानी वाली जगहों से दूर रहें. महत्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचने के लिए पैतृक संपत्ति में सावधानी बरतें. उचित पारिश्रमिक नहीं मिलने से मन में उदासी रहेगी. गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहें.

    तुला– 15 मई, 2026 शुक्रवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज आप दोस्तों और परिजनों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे. स्वादिष्ट भोजन, सैर-सपाटे एवं प्रेम संबंधों में सफलता के कारण मन खुश रहेगा. कहीं बाहर जाने के योग हैं. आज मनोरंजन के साधनों और वस्त्र आदि की खरीदी पर धन खर्च हो सकता है. तन और मन की तंदुरुस्ती अच्छी बनी रहेगी. मान-सम्मान मिल सकता है, हालांकि कार्यस्थल पर आपको समय पर कार्य करने में दिक्कत हो सकती है.

    वृश्चिक– 15 मई, 2026 शुक्रवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. आज आप सुख-शांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे. आज आप ज्यादातर समय आराम करना चाहेंगे. शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता से काम करने में उत्साह रहेगा. हालांकि व्यापार में अपने स्टाफ की मदद पाकर बहुत से काम पूरे कर सकेंगे. सही खर्च के कारण अपको टेंशन नहीं होगा. आय और व्यय में बैलेंस बना रहेगा. आज आप घर-परिवार के साथ ज्यादा समय गुजारना चाहेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है, हालांकि आपको बाहर खाने-पीने से बचना चाहिए.

    धनु– 15 मई, 2026 शुक्रवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज किसी काम में सफलता न मिले तो हताश न हो. कार्यस्थल पर आप अपना निर्धारित काम समय पर पूरा कर पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे. दूसरों से बहस करने से बचें। क्रोध पर संयम रखें. संतान की पढ़ाई या स्वास्थ्य को लेकर मन चिंताग्रस्त रहेगा. आज कोई यात्रा ना करें. हो सके तो आज ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारें. वाणी दोष से परेशानी हो सकती है. परिजनों के साथ भी बातचीत में अपने व्यवहार को संयमित रखें.

    मकर– 15 मई, 2026 शुक्रवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा. आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा. इस कारण कार्यस्थल पर आपका मन काम में नहीं लगेगा. परिजनों के साथ वाद-विवाद या निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे. इससे आपका मन व्यथित रह सकता है. प्रेम जीवन में असंतुष्टि रहेगी. अपयश मिलने की आशंका है. अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा. आज बेहतर होगा कि आप आराम करें और दूसरों से विवाद करने बचें. आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेगी.

    कुंभ- 15 मई, 2026 शुक्रवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज आप तन और मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा. भाई-बंधुओं के साथ मिलकर नए आयोजन को सफल बना लेंगे. उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा. कोई छोटी यात्रा हो सकती है. मित्रों तथा स्वजनों के साथ हुइ मुलाकात से आप खुश रहेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रभावकारी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों की अधिकारी प्रशंसा करेंगे.

    मीन- 15 मई, 2026 शुक्रवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आज आपको खर्च पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. क्रोध और जीभ पर संयम रखें. अन्यथा किसी से विवाद होने की आशंका रहेगी. धन के लेन-देन में सावधानी बरतें. आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. नेगेटिव विचारों को मन में उठने ना दें और खान-पान पर संयम रखें. आज समय पर अपना काम करने की कोशिश करेंगे. परिवार में बच्चों की जरूरत पर पैसा खर्च हो सकता है.

    Post Views: 230
    Arrange marriage Astha Bollywood breaking news Bussines Dharmik Health Hindi Khabar Hindi News Investment Jivansathi Job Jyotish Karobar Latest Khabar Latest news Love Love life Love marriage Marriage Naukari Politics Promotion Rashifal Rashifal news Relationship Shadi Students Study Swasth Today big news Today breaking news Today khabar Today rashifal Traval Vidhyarthi Vidhyarthi jivan Vyapar Vyavsay Yatra दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    May 15, 2026

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raigarh

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    By DabangMay 15, 20260

    रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन दिन पहले मिली युवती की निर्वस्त्र लाश…

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026

    CG: बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, घर जलकर राख

    May 15, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.