Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: चाय बनाने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

    July 6, 2026

    अग्निपथ स्कीम लेटेस्ट अपडेट: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना ने दिया स्थायी नौकरी का नया प्रस्ताव

    July 6, 2026

    CG: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गिलट के मंगलसूत्र का खेल, जांच में गड़बड़ी सही

    July 6, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, July 6
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Holi Special News : इस गांव में बंदूक की गोली से जलती है होली, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, पढ़ें पूरी खबर…
    मध्यप्रदेश

    Holi Special News : इस गांव में बंदूक की गोली से जलती है होली, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, पढ़ें पूरी खबर…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Holi Special News : होली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश के सिरोंज में इस पर्व को मनाने का तरीका बेहद अनोखा है। यहां सैकड़ों सालों से बंदूक की गोली से निकलने वाली आग से होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है। यह परंपरा टोंक रियासत के समय से शुरू हुई थी और आज भी इसे कानूनगो माथुर परिवार द्वारा निभाया जा रहा है।

    बता दें कि सिरोंज में होलिका दहन की यह अनूठी परंपरा शहर के मुख्य चौक से शुरू होती है। यहां बंदूक की गोली से आग जलाई जाती है और फिर इसी आग को लेकर शहर के अन्य स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। इस परंपरा को कानूनगो माथुर परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी निभा रहा है। इस परंपरा के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। परिवार के वंशज महेश माथुर के अनुसार, जब सिरोंज में नवाबी शासन आया, तो उन्होंने इस परंपरा पर रोक लगाने की कोशिश की।

    उस समय होली के चबूतरे पर घास का ढेर लगा दिया गया था, लेकिन माथुर परिवार के पूर्वजों ने बंदूक से फायर करके होली जला दी। तब से यह परंपरा बिना किसी रुकावट के चली आ रही है। आचार्य पंडित नलिनीकांत शर्मा ने बताया कि पहले इसे रावजी की होली कहा जाता था। उस समय भी सूखी घास और रुई रखकर बंदूक से फायर कर आग जलाई जाती थी।

    बाद में होलकर स्टेट के कानूनगो परिवार ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और इसे अपनाया। सिरोंज की यह अनोखी परंपरा न केवल स्थानीय लोगों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह देशभर में होली मनाने के तरीकों की विविधता को भी दर्शाती है। इस साल भी सिरोंज में बंदूक की गोली से होलिका दहन की परंपरा को पूरे उत्साह के साथ निभाया जाएगा।

    Post Views: 505
    breaking news Hindi Khabar Hindi News Holi Holi Special Holi Special News Holika Holika Dahan Holika Dahan 2025 Latest Khabar Latest news Madhyapradesh Raipur Today Today khabar Today news Vidisha दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: चाय बनाने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

    July 6, 2026

    अग्निपथ स्कीम लेटेस्ट अपडेट: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना ने दिया स्थायी नौकरी का नया प्रस्ताव

    July 6, 2026

    CG: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गिलट के मंगलसूत्र का खेल, जांच में गड़बड़ी सही

    July 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: चाय बनाने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

    By DabangJuly 6, 20260

    बिलासपुर:- बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी कला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक…

    अग्निपथ स्कीम लेटेस्ट अपडेट: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना ने दिया स्थायी नौकरी का नया प्रस्ताव

    July 6, 2026

    CG: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गिलट के मंगलसूत्र का खेल, जांच में गड़बड़ी सही

    July 6, 2026

    LIC ऑफिस में फंदे से लटका मिला सुरक्षाकर्मी का शव जांच में जुटी पुलिस

    July 6, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.