Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » एचएमपीवी : चीन में फिर कहर मचा रहा कोरोना जैसा नया वायरस, भारत में पहुंचा केस, दिल्ली सरकार ने जारी की गाइडलाइंस…
    देश विदेश

    एचएमपीवी : चीन में फिर कहर मचा रहा कोरोना जैसा नया वायरस, भारत में पहुंचा केस, दिल्ली सरकार ने जारी की गाइडलाइंस…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:   एक बार फिर चीन दुनियाभर में चिंता का विषय बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से यहां एक नया वायरस HMPV (HMPV Virus Bangalore) आतंक मचा रहा है। इस वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच कई देश सावधानी बरत रहे हैं। इसी बीच भारत में इसे लेकर चिंता की खबर सामने आई है। भारत में इस वायरस के दो मामले सामने आ चुके हैं। इस बारे में खुद इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने पुष्टि की है।

    देश के इस वायरस के मामले के सामने आते ही सरकार अलर्ट मोड पर आ चुकी है। साथ ही इसे लेकर गाइडलाइंस भी जारी की जा चुकी है। यह वायरस बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि चीन में भी यह बच्चों को ही अपना शिकार बना रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे क्या HMPV की ही तरह खतरनाक हो सकता है और क्या यह देश के लिए एक खतरा साबित हो सकता है।

    चीन में फैले इस वायरस को COVID-19 जितना ही खतरनाक माना जा रहा है। भले ही ये दोनों वायरस अलग-अलग वायरल परिवारों से संबंधित हैं, लेकिन इनमें कई सारी समानताएं हैं, जिनकी वजह से HMPV को खतरनाक माना जा रहा है। इसे सांस की गंभीर समस्याओं का कारण बताया जा रहा है, जिसके लिए फिलहाल कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। दिल्ली सरकार ने इस खतरे को भांपते हुए आवश्यक गाइडलाइन्स जारी की हैं।


    चीन में फैले एचएमपीवी वायरस को लेकर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख डॉ. वंदना बग्गा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया है। अस्पतालों को आईएलआई (इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण) और एसएआरआई (गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) के मामलों पर नजर रखने और इन्हें आईएचआईपी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जारी किए गए गाइडलाइंस:-

    आइसोलेशन पर फोकस: संदिग्ध मामलों को आइसोलेशन में रखा जाएगा और सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

    दवाओं की उपलब्धता: अस्पतालों में पैरासिटामोल, एंटीहिस्टामाइन, ब्रोन्कोडायलेटर्स, कफ सिरप, और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

    डॉक्यूमेंटेशन अनिवार्य: एसएआरआई और लैब में पुष्टि किए गए मामलों का सही रिकॉर्ड रखा जाएगा, ताकि वायरस पर निगरानी हो सके।

    आईडीएसपी, एनसीडीसी और डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार भारत में अभी तक सांस की बीमारियों में कोई विशेष वृद्धि नहीं देखी गई है। हालांकि चीन में बढ़ते एचएमपीवी मामलों को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि यह तैयारी संभावित खतरे से निपटने के लिए की जा रही है। सरकार ने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह के श्वसन संक्रमण के लक्षण महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

    Post Views: 555
    Bharat Big Breaking Big news breaking news Delhi new Helth Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news New Delhi Today Today khabar Today news एचएमपीवी वायरस चीन दबंग राजधानी नई दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज वायरस न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.