उत्तरप्रदेश :- ऑल-अमेरिकन हाई स्कूल फुटबॉल कोच पर क्लासरूम में ही 17 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करते पकड़े जाने का आरोप है. इस घटना के बाद से खिलाड़ियों के साथ ही स्कूली छात्रों और अन्य स्टाफ में रोष है. वहीं, शिकायत के बाद दुष्कर्म के आरोपी जॉन जे हाई स्कूल में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी के टीचर और स्पोर्ट्स कोच चैड एलन रोड्रिगेज (38) को गिरफ्तार कर लिया है. यह अलग बात है कि आरोपी को बॉन्ड जमा करने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है. इसके साथ ही कई शर्तें भी लगाई है, जिसमें आरोप लड़की से मुलाकात भी नहीं करेगा.
जॉन जे हाई स्कूल में 17 वर्षीय छात्रा की शिकायत के मुताबिक, आरोपी की नजर काफी पहले से उस पर थी. गिरफ्तारी के हलफनामे के अनुसार,चैड एलन रोड्रिगेज ने पिछले अक्टूबर से ही 17 साल की पीड़ित छात्रा से मिलने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी थी.आरोप है कि छात्रा भी प्यार में पड़ गई. पूरे स्कूल वर्ष के दौरान यह रिश्ता आगे बढ़ा. 6 महीने से अधिक समय तक दोनों के बीच अच्छी बातचीत रही. इस दौरान चैड एलन रोड्रिगेज ने 17 वर्षीय छात्रा के साथ कई बार यौन संबंध बनाए गए.
आरोपी ने छात्रों को भेजी अश्लील तस्वीरें और वीडियोज
चैड एलन रोड्रिगेज पर यह भी आरोप है कि उसने फोन के ज़रिए छात्रा के साथ अश्लील तस्वीरें और वीडियो का आदान-प्रदान किया. पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, एक सप्ताह पहले यानी गुरुवार (14 मई, 2026) को एक सहपाठी ने क्लासरूम की खिड़की से इस जोड़े को एक साथ देखा. इस दौरान दोनों ही आपत्तिजनक हालत में थे. इसकी सूचना स्कूल के कर्मचारियों को दी गई, जिससे यह मामला पूरी तरह से खुल गया. इसके बाद सीसीटीवी कैमरे ने सारी पोल खोल दी. इसमें यानी जॉन जे हाई स्कूल के सर्विलांस फुटेज में छात्रा को अकेले चैड एलन रोड्रिगेज के साथ क्लासरूम में घुसते और लगभग दस मिनट तक अंदर रहते हुए देखा गया.

