Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा बोगी के अंदर का यह क्लिप, महिला बोली-‘मारेंगे तमाचा’, फिर बुजुर्ग ने कर दिया ये काम

    June 8, 2026

    CG: अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, पंजीकृत श्रमिकों के लिए वरदान है ये योजना, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

    June 8, 2026

    CG: पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

    June 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » इश्क में घुसपैठ कर पहुंचा बांग्लादेश, BGB ने किया गिरफ्तार, प्रेमिका से मिलने की चाहत रह गयी अधूरी
    उत्तरप्रदेश

    इश्क में घुसपैठ कर पहुंचा बांग्लादेश, BGB ने किया गिरफ्तार, प्रेमिका से मिलने की चाहत रह गयी अधूरी

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरहामपुर:- पाकिस्तान से सीमा हैदर प्रेम के लिए भारत चली आई थी. ऐसी ही एक और मोहब्बत ने सरहद की लकीर लांघ दी है. इस बार, भारत का युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की चाह में बांग्लादेश पहुंच गया. लेकिन, वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अब युवक की मां सरकार से बेटे को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रही है. फिलहाल वह बांग्लादेश के हतीबांदा उपजिला पुलिस की हिरासत में है.

    कौन है युवकः

    पश्चिम बंगाल के बरहामपुर का 22 वर्षीय युवक प्रेमिका से मिलने की ख्वाहिश में बांग्लादेश की सीमा पार कर गया. युवक की पहचान आर्यन मिर्जा के रूप में हुई है. वह मुर्शिदाबाद के बरहामपुर शहर के बीटी कॉलेज रोड इलाके का रहने वाला है. बरहामपुर थाने के आईसी उदयशंकर घोष ने बताया कि उन्होंने हातिबांदा थाने की पुलिस से बात की है. आर्यन को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. दो-तीन दिन में घर लौट आएगा.

    सोशल मीडिया पर हुआ प्रेमः

    पुलिस के अनुसार डेढ़ साल पहले आर्यन की सोशल मीडिया पर हातीबांदा उपजिला के बबुआबाड़ी के उत्तरी बिचंडा इलाके की एक युवती से बातचीत हुई. धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई. प्रेमिका से मिलने की तीव्र इच्छा ने उसे घर छोड़कर बांग्लादेश में घुसने पर मजबूर कर दिया. पुलिस ने बताया कि 26 जून की शाम सात बजे आर्यन ने बांग्लादेश जाने का फैसला किया और घर से निकल गया.

    बीजीबी ने पकड़ लियाः

    आर्यन, जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने फोन किया. आर्यन ने बताया कि वह काम पर जा रहा है. पुलिस ने बताया कि अगले दिन आर्यन ने अपनी मां को फोन पर बताया कि वह गुवाहाटी से मेघालय जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मेघालय सीमा के जरिए बांग्लादेश में घुसपैठ करने के आरोप में उसे बीजीबी ने पकड़ लिया.

    प्रेमिका से नहीं मिल सकाः

    बाद में बीजीबी ने आर्यन को हातिबांदा उपजिला पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आर्यन ने अपनी मां को फोन करके अपनी आपबीती बताई. हिरासत में लिए जाने के कारण आर्यन सीमा पार करने के बावजूद अपनी प्रेमिका से नहीं मिल सका. आर्यन की मां आयशा मिर्जा ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदेशा भी नहीं था कि वह इस तरह बांग्लादेश पहुंच जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें आर्यन की सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया है.

    Post Views: 325
    Arrested Bangladesh Barahanpyr BGB Boyfriend breaking news chhattisgarh Ghuspaith Giraftar Girlfriend Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Love Online love Pakistan Police Pyar Social media Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा बोगी के अंदर का यह क्लिप, महिला बोली-‘मारेंगे तमाचा’, फिर बुजुर्ग ने कर दिया ये काम

    June 8, 2026

    CG: अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, पंजीकृत श्रमिकों के लिए वरदान है ये योजना, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

    June 8, 2026

    CG: पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा बोगी के अंदर का यह क्लिप, महिला बोली-‘मारेंगे तमाचा’, फिर बुजुर्ग ने कर दिया ये काम

    By DabangJune 8, 20260

    नई दिल्ली :- सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो वायरल होते हैं। कई वीडियो…

    CG: अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, पंजीकृत श्रमिकों के लिए वरदान है ये योजना, मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

    June 8, 2026

    CG: पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

    June 8, 2026

    CG: बदमाशों का कहर, ASI के बेटे पर चढ़ाई गाड़ी, पीछा करने वाले दोस्त को अगवा करके की पिटाई

    June 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.