Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: खुद के मौत की ही रच डाली साजिश,डूबने से मौत का रचा स्वांग, दिल्ली से पुलिस ने किया अरेस्ट
    Dhamtari

    CG: खुद के मौत की ही रच डाली साजिश,डूबने से मौत का रचा स्वांग, दिल्ली से पुलिस ने किया अरेस्ट

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खुद के मौत की ही रच डाली साजिश,डूबने से मौत का रचा स्वांग, दिल्ली से पुलिस ने किया अरेस्ट

    धमतरी :- छत्तीसगढ़ के कवर्धा के रहने वाले एक शख्स को खुद की मौत होने की साजिश रचना अब महंगा पड़ सकता है. धमतरी गंगरेल बांध से लापता हो जाता है पुलिस बांध में खूब खोजबीन करती है. आखिर में यह शख्स दिल्ली में मिलता है. दरअसल गंगरेल बांध से 25 मई को लापता हुए युवक को पुलिस ने दिल्ली से ढूंढ निकाला, पहले माना जा रहा था कि युवक बांध में डूब गया है लेकिन जांच में पता चला कि वह जीवित है. पुलिस ने कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को दिल्ली में ट्रेस किया. पुलिस शक्स को दिल्ली से पकड़कर रुद्री थाना ले आई है और पूछताछ कर रही है.

    24 मई को हुआ था लापता :

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा निवासी हेमंत चंद्रवंशी 30 वर्ष पिछले माह 24 मई को अपने एक सहकर्मी के साथ धमतरी के गंगरेल आया था और वहीं के एक रिसॉर्ट में रुका. अगले दिन 25 मई को वह अंगारमोती मंदिर के पीछे नहाने गया और अपने सहकर्मी को सामान लाने भेजा. इस बीच हेमंत अपना मोबाइल, कपड़े और चप्पल बांध किनारे छोड़कर वहां से फरार हो गया. जब हेमन्त का सहकर्मी लौटा तो उसे किनारे पड़े सामान मिले और हेमंत का कोई पता नहीं चला. उसने तुरंत रुद्री पुलिस थाने में सूचना दी. शुरुआती जांच में डूबने की आशंका जताई गई. इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली और रायपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया. करीब 4 से 5 दिनों तक लगातार तलाशी अभियान चलाया गया, अंडर वॉटर कैमरे से तलाश किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

    टेक्निकल तरीके से चला पता :

    पुलिस को हेमंत के गायब होने पर शक हुआ, टेक्निकल तरीके से खोजबीन शुरू की गई. हेमंत के परिजनों से संपर्क किया और पूछताछ की तो पता चला कि उसका एक और मोबाइल नंबर है. पुलिस ने उस नंबर के मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स की जांच शुरू की. इसी बीच हेमंत ने दूसरे नंबर से घरवालों को फोन किया और बताया कि वो दिल्ली में है, वो कर्ज से परेशान है, इस वजह से वो महीनेभर बाद वापस आ जाएगा.आखिरकार 12 दिन बाद खुलासा हुआ कि हेमंत चंद्रवंशी दिल्ली में है. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे दिल्ली से पकड़कर रुद्री थाना ले आई.

    प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि हेमंत भारी कर्ज के बोझ से लदा हुआ है. इसी कारण उसने अपनी मौत का नाटक रचते हुए गंगरेल बांध किनारे अपना सामान छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया. पुलिस इस फर्जीवाड़े और भ्रम फैलाने की मंशा को लेकर आगे की जांच कर रही है. इस तरह का कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और युवक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी- मणिशंकर चंद्रा,एएसपी

    Post Views: 385
    Arrested breaking news Cg news chhattisgarh Delhi Dhamtari froud Gangrel bandh He plotted his own death Hindi News Kawardha Latest Khabar Latest news Location Mobile Police police arrested him from Delhi pretended to die by drowning River Sajis Today khabar Water दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    By DabangMay 24, 20260

    24 मई से 30 मई के बीच ग्रहों और नक्षत्रों की चाल में कई महत्वपूर्ण…

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026

    यहां की कोयला खदान में भयानक गैस विस्फोट…82 मजदूरों की मौत, 9 अब भी फंसे

    May 23, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.