Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 29, 2026

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 29
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » खुशियाँ बदल गयी मातम मे, कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले
    उत्तरप्रदेश

    खुशियाँ बदल गयी मातम मे, कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 18, 2025Updated:June 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खुशियाँ बदल गयी मातम मे, कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले

    बुलंदशहर:- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर ग्राम जानीपुर के पास हुआ, जब एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

    पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। कार में सवार छह लोग जनपद बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के चमनपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

    सूचना मिलते ही जहांगीराबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार में सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी। हादसे में एकमात्र जीवित बची 28 वर्षीय गुलनाज को गंभीर हालत में निकालकर जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बुलंदशहर के एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    पुलिस ने प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना है। मामले की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण कोई मदद नहीं कर सका। इस हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और उनके परिवार को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    Post Views: 355
    Accident Badayu breaking news BulandSahar Chamanpur Dardnak hadsa Dardnak maut Fire bridge Hadsa Hindi Khabar Hindi News Hospital Jahagirabad Janipur Latest Khabar Latest news Maut Police Road accident Shok Today khabar Uttarpradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 29, 2026

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    By DabangMay 29, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू…

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026

    CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार

    May 29, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.