Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » लाखों की ठगी : महंगे गिफ्ट के लालच में इंजीनियर ने गंवाए 78 लाख..
    छत्तीसगढ़

    लाखों की ठगी : महंगे गिफ्ट के लालच में इंजीनियर ने गंवाए 78 लाख..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरगुजा । छत्तीसगढ़ के सरगुजा में विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर इंजीनियर से 78 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई है। ठगों ने डॉक्टर बनकर इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की। फिर अमेरिका से आई फोन और विदेशी करेंसी का पार्सल भेजने की बात कहकर प्रोसेसिंग, इंश्योरेंस और कस्टम ड्यूटी के नाम पर पैसे ले लिए। अब साइबर थाने में FIR दर्ज हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना इलाके के रहने वाले रामाज्ञा सिंह (51) मनेंद्रगढ़ वन विभाग में इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं। रामाज्ञा की जून 2024 में इंस्टाग्राम यूजर डॉ. मतिल्दा हैरिसन निवासी यूनाईटेड किंगडम (यूके) से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच सामान्य बातचीत होने लगी।

    महंगे गिफ्ट भेजने का दिया झांसा

    ठग ने रामाज्ञा सिंह को झांसा दिया कि, वो अपने सर्विस का 6 साल पूरा कर चुका है। उसकी खुशी में यूके से गिफ्ट भेजा है। गिफ्ट में आईफोन-14, टी-शर्ट, परफ्यूम और विदेशी मुद्रा समेत कई सामान है। रामाज्ञा सिंह को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर बताया कि, आप लोकल ट्रांसपोर्टिंग और प्रोसेसिंग फीस जमा कर गिफ्ट ले लेना।

    कई किस्त में जमा कराए पैसे

    कुछ दिन बाद कथित कोरियर सर्विस मैनेजर दीपक शर्मा ने फोन कर महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा आने की जानकारी दी। उन्होंने डिलीवरी चार्ज के रूप में कई बार में डिक्लिरियेशन सर्टिफिकेट, कंफर्म सर्टिफिकेट, मॉनिटरी फंड, इनकम टैक्स सर्विस, इंश्योरेंस सर्विस चार्ज बताकर 17 जुलाई 2024 से 29 अक्टूबर 2024 तक कई खातों में 78 लाख 37 हजार 999 रुपए जमा करा लिए।

    पीड़ित रामाज्ञा सिंह को बताया गया कि, उन्हें काफी मात्रा में विदेशी मुद्रा और मंहगा गिफ्ट मिला है। शुरू में डिलीवरी चार्ज के नाम से 28 हजार रुपए 17 जुलाई 2024 को जमा कराया गया। बाद में कस्टम ड्यूटी के नाम पर 4 लाख 65 हजार रुपए, आर्म्स कंट्रोल यूनिट के लिए 6 लाख 75 हजार रुपए, जीएसटी के नाम पर 2 लाख 75 हजार रुपए और अन्य चार्जेज के नाम पर लाखों रुपए जमा कराए गए।

    ढाई महीने बाद दर्ज कराई रिपोर्ट

    रामाज्ञा सिंह को बताया गया कि, उन्हें जो गिफ्ट मिला है, उसकी कीमत एक करोड़ 35 लाख रुपए है। इसके एवज में टैक्स और प्रोसेस के लिए पैसे जमा कराएं। महंगे गिफ्ट के लालच में वे पैसे जमा करता रहा। जब 78 लाख रुपए से अधिक पैसे दे दिए और गिफ्ट नहीं मिला, तो ठगी का एहसास हुआ।

    ठग गिरोह के चंगुल में फंसने की आशंका

    साइबर सेल पुलिस ने मामले में धारा 66डी, 3(5), 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। सरगुजा संभाग में एक व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी की सबसे बड़ी रकम है। आशंका है कि रामाज्ञा सिंह किसी साइबर ठग गिरोह के झांसे में आ गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Post Views: 485
    Big Breaking Big news breaking news CG Big Breaking CG BREAKING NEWS CG CRIME NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Crime Crime news Cyber Crime Cyber Froud Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Sarguja Today Today khabar Today news ठगी दबंग राजधानी लाखों की ठगी लाखों रुपये की ठगी सरगुजा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    By DabangMay 18, 20260

    दुर्ग:- जामुल थाना क्षेत्र में एक वारदात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.