Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पूर्व अग्निवीरों को मिली बड़ी सौगात, पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण,ये है कैबिनेट के बड़े फैसले
    उत्तरप्रदेश

    पूर्व अग्निवीरों को मिली बड़ी सौगात, पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण,ये है कैबिनेट के बड़े फैसले

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूर्व अग्निवीरों को मिली बड़ी सौगात, पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण,ये है कैबिनेट के 10 बड़े फैसले

    उत्तरप्रदेश :- राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक की गई। सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 11 में 10 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगी।

    सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए अन्नापूर्णा भवनों का निर्माण अब राजकोषीय बचत से कराया जा सकेगा। इसके लिए लाए गए प्रस्ताव को कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई है। अब मनरेगा के अलावा राज्य वित्त आयोग, सांसद निधि, विधायक निधि, पूर्वांचल विकास निधि, बुंदेलखंड विकास निधि और अन्य किसी राज्य या केंद्र सरकार की योजना (जिसमें इनका निर्माण हो सकता है) के माध्यम से इन भवनों का निर्माण कराया जा सकेगा।

    रखरखाव की व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया

    राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए मॉडल उचित दर दुकानों और अन्नापूर्ण भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इन भवनों के निर्माण में गति लाने के लिए राजकोषीय बचत से भी अन्नापूर्ण भवनों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। जहां इन योजनाओं के माध्यम से धनराशि की उपलब्धता नहीं हो सकेगी, वहां खाद्य एवं रसद विभाग की बचत से धन की व्यवस्था की जाएगी। इस तरह से हर जिले में 75-100 अन्नापूर्ण भवनों का निर्माण प्रति वर्ष कराया जा सकेगा। इसके अलावा इन भवनों के रखरखाव आदि की व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है।

    पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण

    पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण प्रदान करने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, आरक्षी घुड़सवार और फायरमैन की सीधी भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 20 फीसदी पदों को आरक्षित करते हुए क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही, अग्निवीर के रूप में की गई सेवा अविध को घटाते हुए अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट भी प्रदान की जाएगी।

    मेगा श्रेणी की पांच इकाइयों को प्रोत्साहन धनराशि की स्वीकृति मिली

    कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017′ के तहत मेगा श्रेणी के औद्योगिक उपक्रमों द्वारा पांच इकाईयों को प्रोत्साहन धनराशि देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। इसके तहत पहली किस्त 8.68 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दे दी गई।

    Post Views: 290
    20 percent reservation will be given in police recruitment Aarakhsan Agniveer Bharti breaking news Bundelkhand Cabinate CM Yogi Adityanath Former Agniveers got a big gift Hindi Khabar Hindi News Kendra sarkar Lakhnau Latest Khabar Latest news Manrega Mega shreni Police Politics Protsahan rashi Rashan kard these are the 10 big decisions of the cabinet Today khabar Uttarpradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    By DabangMay 18, 20260

    रायपुर:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शाह अब से कुछ देर…

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, ये है पूरा मामला

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.